फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI appoints Rahul Johri as its first CEO

राहुल जौहरी होंगे बीसीसीआई के पहले सीईओ

Wed, 20 Apr 2016 06:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
BCCI appoints Rahul Johri as its first CEO
- फोटो : twitter

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को राहुल जौहरी को अपना चीफ एक्जीक्यूटिव अफसर (सीईओ) नियुक्त कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी बयान के अनुसार जोहरी एक जून से अपना कार्यभार संभालेंगे और वह बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर को रिपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन


जौहरी इससे पहले दक्षिण एशिया के लिए डिस्कवरी नेटवर्क एशिया पैसिफिक के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर रह चुके हैं। जोहरी मुंबई ऑफिस में बैठेंगे। जौहरी को बोर्ड से अपना अनुभव बांटेंगे। उन पर बोर्ड की कार्यवाही को निर्बाध चलाने, शेयरधारकों के हितों को प्रबंधन और खेल के विकास के लिए व्यापक रणनीति बनाने की जवाबदेही होगी।
विज्ञापन


उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने कहा, ‘ हम राहुल के बीसीसीआई से जुड़ने से खुश हैं और हम आश्वस्त हैं कि उनके व्यापक अनुभव और ज्ञान का बोर्ड को लाभ मिलेगा। उनकी दूरदृष्टि, दिशानिर्देश और सहयोग से बीसीसीआई को सुचारु रूप से चलाने में मदद मिलेगी।’ बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने भी राहुल के बोर्ड से जुड़ने का स्वागत किया है और बीसीसीआई में नई भूमिका के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल ठाकुर, ‘हम राहुल का स्वागत करते हैं और बीसीसीआई में नई भूमिका के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। पिछले एक वर्ष में बीसीसीआई ने कई कदम उठाए हैं। यह एक और कदम है और यह बीसीसीआई के पेशेवर कामकाज को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा।’


वहीं, अपनी नियुक्ति पर राहुल ने कहा, ‘मैं करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों की सेवा करने का मौका मिलने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरा प्रयास भारतीय क्रिकेट में योगदान देना होगा। मैं बीसीसीआई अध्यक्ष और सचिव का आभारी हूं कि उन्होंने मुझमें भरोसा दिखाया। इस जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए सभी के सहयोग की उम्मीद करता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed