फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid steps down as Rajasthan Royals head coach IPL franchise have confirmed

Rahul Dravid: एक साल बाद ही राहुल द्रविड़ ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ, मुख्य कोच पद से हटे

Sat, 30 Aug 2025 01:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 30 Aug 2025 01:59 PM IST
सार

द्रविड़ के मुख्य कोच के रूप में टीम से जुड़ने के बाद राजस्थान को काफी उम्मीदें थी, लेकिन टीम उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। राजस्थान की टीम पिछले आईपीएल सीजन में 14 मैचों में चार जीत और 10 हार के साथ आठ अंक लेकर नौवें स्थान पर रही थी।

विज्ञापन
Rahul Dravid steps down as Rajasthan Royals head coach IPL franchise have confirmed
राहुल द्रविड़ - फोटो : @rajasthanroyals

विस्तार

राहुल द्रविड़ ने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ दिया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है कि द्रविड़ और टीम का साथ समाप्त हो गया है। राजस्थान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। राजस्थान ने बताया कि आईपीएल 2026 सीजन से पहले द्रविड़ ने फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

विज्ञापन

भारत को विश्व विजेता बनाने के बाद फ्रेंचाइजी से जुड़े थे 
द्रविड़ पिछले साल सितंबर में राजस्थान के मुख्य कोच नियुक्त किए गए थे। द्रविड़ ने भारतीय टीम को 2024 टी20 विश्व कप का विजेता बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स से करार किया था। पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स से पुराना रिश्ता रहा है। वह आईपीएल में इस टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में राजस्थान ने 2012 और 2013 में खेला था। वहीं, 2014 और 2015 में  वह टीम के मेंटर भी रहे। इसके बाद 2016 में दिग्गज दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) से जुड़ गए थे। द्रविड़ दोबारा राजस्थान फ्रेंचाइजी से जुड़े थे, लेकिन इस बार उनका सफर पूरे एक साल भी नहीं चल सका।

इस सीजन अच्छा नहीं रहा था राजस्थान का प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में अच्छा नहीं रहा था और वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। द्रविड़ के मुख्य कोच के रूप में टीम से जुड़ने के बाद राजस्थान को काफी उम्मीदें थी, लेकिन टीम उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। राजस्थान की टीम पिछले आईपीएल सीजन में 14 मैचों में चार जीत और 10 हार के साथ आठ अंक लेकर नौवें स्थान पर रही थी। राजस्थान ने सिर्फ एक बार आईपीएल का खिताब जीता है। 2008 के पहले संस्करण में टीम दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न की अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चैंपियन बनी थी और तब से उसका खिताब सूखा जारी है।
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी ने द्रविड़ को बड़े पद का दिया था प्रस्ताव
राजस्थान ने बयान जारी कर कहा, राजस्थान रॉयल्स से घोषणा करती है कि आईपीएळ 2026 से पहले मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है। द्रविड़ कई वर्षों तक रॉयल्स के सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उनकी लीडरशीप ने कई खिलाड़ियों पर प्रभाव छोड़ा है। फ्रेंचाइजी संरचनात्मक समीक्षा के हिस्से के रूप में राहुल को फ्रेंचाइजी में एक बड़े पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स, उसके खिलाड़ी और दुनिया भर के लाखों प्रशंसक फ्रेंचाइजी के लिए राहुल की उल्लेखनीय सेवा के लिए उनको धन्यवाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed