{"_id":"61682586754c2e00960e2a38","slug":"rahul-dravid-set-to-take-charge-of-team-india-for-new-zealand-series-claims-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभावना: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ बन सकते हैं टीम इंडिया के कोच, न्यूजीलैंड दौरे के लिए मिल सकती है जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संभावना: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ बन सकते हैं टीम इंडिया के कोच, न्यूजीलैंड दौरे के लिए मिल सकती है जिम्मेदारी
Thu, 14 Oct 2021 06:11 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 14 Oct 2021 06:11 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक और पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को अंतरिम कोच बनाने के लिए उनसे संपर्क किया है। द्रविड़ से न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान भारतीय टीम का कोच पद संभालने के लिए बात की गई है
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस समय भले ही टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटा हुआ है। लेकिन भारतीय टीम के लिए नए कोच को लेकर भी उसकी चिंताएं बढ़ी हुई हैं। दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद मौजूदा कोच रवि शास्त्री और अन्य सपोर्टिंग स्टाफ के कार्यकाल समाप्त हो जाएंगे। वहीं विराट कोहली भी टी-20 की कप्तानी छोड़ देंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड के साथ होने वाली घरेलू सीरीज में टीम के नेतृत्व को लेकर संकट बढ़ जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय बोर्ड नए विकल्प की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक और पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को अंतरिम कोच बनाने के लिए उनसे संपर्क किया है। द्रविड़ से न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान भारतीय टीम का कोच पद संभालने के लिए बात की गई है। हालांकि इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान या फैसला नहीं आया है।
विज्ञापन
कोच के तौर पर रवि शास्त्री का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में कुछ समय लेना चाहता है। रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई चाहता है कि किसी अनुभवी पूर्व भारतीय खिलाड़ी को मुख्य कोच नियुक्त किया जाए जबकि कई विदेशियों ने इस पद को लेने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई द्रविड़ को फूल टाइम के लिए कोच बनाना चाहता है लेकिन द्रविड़ ने मना किया क्योंकि वह बहुत अधिक सफर नहीं करना चाहते।
रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने हालांकि, आधिकारिक तौर पर चयन के लिए कोई विज्ञापन नहीं दिया है, लेकिन इन्होंने कई लोगों से संपर्क किया है और उन्हें लगता है कि उनकी कोच चयन प्रक्रिया में अपेक्षा से अधिक समय लगेगा। ऐसे में बीसीसीआई चाहता है कि द्रविड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम के अंतरिम कोच बनें। द्रविड़ हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में भारत के दूसरी स्ट्रिंग की टीम के कोच थे।