फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rahul dravid photo of science exhibition gets viral on social media

साइंस एग्जीबिशन के दौरान लाइन में खड़े दिखे राहुल द्रविड़, फोटो वायरल

Sat, 25 Nov 2017 12:13 PM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 25 Nov 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
rahul dravid photo of science exhibition gets viral on social media
राहुल द्रविड़ - फोटो : twitter
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की सादगी का कोई सानी नहीं है। उनकी सादगी को बयान करती एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। दरअसल, 'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ एक साइंस एग्जीबिशन के दौरान बच्चों के साथ लाइन में खड़े हुए दिखे।
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट में 13, 288 रन बनाने वाले द्रविड़ देश का इतना बड़ा नाम हैं कि अगर वो लाइन में नहीं भी खड़े होते तो भी आराम से एंट्री मिल सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा कतय नहीं किया और एक आम आदमी के जैसे क्यू का हिस्सा बने। वन-डे क्रिकेट में 10, 889 रन बनाने वाले द्रविड़ अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन












जब आज के समय में व्यक्ति अपनी ताकत का रौब झाड़ने से बाज नहीं आता तब द्रविड़ की ऐसी सादगी मिसाल कायम करती हैं। हर शख्स खुद को वीआईपी से कम नहीं समझता, वहीं राहुल द्रविड़ बेहद ही शांत और सादे स्वभाव के हैं। वो देश की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन फिर भी वो किसी समारोह में बाउंसर्स या सिक्योरिटी के साथ नहीं चलते। 

राहुल द्रविड़ की विशेषता ही है कि वो एक आम आदमी की तरह ही हर समारोह में शिरकत करते हैं। द्रविड़ इंडिया ए और भारत की अंडर 19 टीम के कोच हैं। इन टीमों के युवा खिलाड़ियों के साथ वो समय बिताते हैं और उन्हें सफल बनने के गुर देते हैं। 


आपको बता दें एक ओर जहां कई खिलाड़ी पैसा कमाने के लिए अपने देश को छोड़ टी20 लीग्स के साथ जुड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट के लिए आईपीएल जैसी महंगी लीग को छोड़ा है। राहुल द्रविड़ ने दिल्ली डेयरडेविल्स का कोच पद त्याग कर ही इंडिया ए और अंडर 19 टीम का दामन थामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed