फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid is ready to win T20 world Cup for india after winning U19 World Cup as coach

Teachers Day: भारत को अंडर-19 चैंपियन बनाने वाले द्रविड़, टी20 विश्व कप जिताने को तैयार, पढ़ें उनका पूरा सफर

Mon, 05 Sep 2022 09:46 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार
द्रविड़ की अगुआई में भारत की अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के बाद भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और उनका लक्ष्य भारत को टी20 विश्व कप जिताना है। 
 
loader
Rahul Dravid is ready to win T20 world Cup for india after winning U19 World Cup as coach
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम एशिया कप का खिताब जीतने के लिए यूएई में अपना दम दिखा रही है। भारत ने सुपर चार में जगह बना ली है और फाइनल में पहुंचने की दावेदार है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ इस टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। भारतीय टीम के साथ एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण यूएई पहुंचे थे, लेकिन टीम इंडिया के पहले मैच से ठीक पहले द्रविड़ ने कोरोना को हराया और सीधे यूएई पहुंचकर टीम के साथ जुड़ गए। उनके कोच रहते भारत ने पाकिस्तान को हराया और पिछले साल मिली हार का बदला लिया। यहां हम शिक्षक दिवस को मौके पर कोच द्रविड़ के करियर के बारे में बता रहे हैं। 


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद द्रविड़ ने आईपीएल के जरिए अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने भारत के कई युवा खिलाड़ियों को अपने मार्गदर्शन में बेहतर खिलाड़ी बनाया। संजू सैमसन इनमें से एक हैं। इसके बाद वे एनसीए हेड के रूप में उन्होंने जिम्मेदारी संभाली और भारत को कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी दिए। उनके कोच रहते भारत ने 2018 में अंडर-19 विश्व कप भी जीता। 2021 में रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म होने के बाद द्रविड़ को टीम इंडिया का कोच बनाया गया। 

बतौर कोच रिकॉर्ड शानदार
भारतीय कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने कुल 43 मैचों में भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी निभाई है और 30 में भारत को जीत दिलाई है। वहीं 11 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ और एक मैच बेनतीजा रहा है। इस दौरान भारत ने टी20 में 23 मैच खेले हैं और 18 में जीत हासिल की है, जबकि चार में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है। 

वनडे में द्रविड़ के कोच रहते भारत ने 12 मैच खेले और आठ में जीत हासिल की, जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि ये चारों मैच भारत ने विदेशी जमीन पर गंवाए हैं। उनके कोच रहते भारत ने आठ टेस्ट खेले और चार जीते, तीन में हार मिली और एक मैच ड्रॉ रहा। 

द्रविड़ के कोच रहते सिर्फ दो सीरीज हारा है भारत
द्रविड़ ने नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से भारतीय टीम के कोच का पद संभाला था। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज जिताई, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट और वनडे सीरीज हार गए। इसके बाद वेस्टइंडीज को वनडे और टी20 में हराया। श्रीलंका को भी टी20 और टेस्ट में मात दी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज ड्रॉ रही। इंग्लैंड में भारत वनडे और टी20 सीरीज जीता, लेकिन अहम टेस्ट मैच हारकर सीरीज जीतने का मौका गंवा बैठा। इसके बाद वेस्टइंडीज में भी भारत ने वनडे और टी20 सीरीज जीती। 

कोच बनने के बाद बिना रुके काम कर रहे द्रविड़
इस दौरान वीवीएस लक्ष्मण ने भी छह मैचों में भारत की कप्तानी संभाली और सभी में भारत को जीत दिलाई। इसमें आयरलैंड में दो मैचों की टी20 सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच और जिम्बाब्वे में हुई वनडे सीरीज संभाली है। भारत का कोच बनने के बाद द्रविड़ ने सिर्फ एक सीरीज में आराम किया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में आराम करने का फैसला किया था। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान द्रविड़ टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड में थे। इस वजह से लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed