फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rahul dravid is now delhi daredeviles mentor

आईपीएल में दिल्ली की किस्मत संवारेंगे राहुल द्रविड़

Wed, 02 Mar 2016 12:33 PM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
rahul dravid is now delhi daredeviles mentor

अंडर-19 टीम इंडिया के कोच और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को दिल्ली डेयरडेविल्स में मेंटर की कमान सौंपी गई है। इससे पहले वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, कोच और मेंटर रह चुके हैं। हालांकि फिक्सिंग के चलते राजस्थान रॉयल्स टीम पर दो साल का प्रतिबंध लग चुका है।

विज्ञापन


दिल्ली डेयरडेविल्स टीम अभी तक आईपीएल का खिताब पाने में असफल रही है, यही नहीं टीम का प्रदर्शन भी लगातार गिरा है। दिल्ली को उम्मीद है राहुल द्रविड़ टीम की नैय्या जरुर पार लगाएंगे।

विज्ञापन

अंडर-19 टीम इंडिया को संवारने में द्रविड़ का योगदान

rahul dravid is now delhi daredeviles mentor

राहुल द्रविड़ इस वक्त अंडर-19 टीम इंडिया के कोच भी हैं। टीम भले ही वर्ल्ड कप के फाइनल में हार गई हो, लेकिन ओवरऑल टीम का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा। इस बार आईपीएल में अंडर-19 टीम इंडिया के कई क्रिकेटर आईपीएल में बड़ी कीमत पर खरीदे गए हैं।

दिल्ली की टीम में कोच अपटॉन बनाए हैं। साथ ही मैनेजमेंट टीम में भरुचा भी शामिल हैं। खास बात यह है कि द्रविड़, अपटॉन और भरुचा तीनों राजस्‍थान रॉयल्स में एक साथ काम कर चुके हैं।

द्रविड़ ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्‍स के साथ अपनी भूमिका तय हो जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में टीम के साथ काम करने पर हर्ष और खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed