फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rahul dravid inducted in icc hall of fame

'द वॉल' द्रविड़ को मिला क्रिकेट का सबसे बड़ा सम्मान, आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में किया शामिल

Mon, 02 Jul 2018 05:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 05:51 AM IST
विज्ञापन
rahul dravid inducted in icc hall of fame
राहुल द्रविड़

क्रिकेट जगत में 'द वॉल' के नाम से लोकप्रिय राहुल द्रविड़ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। टीम इंडिया ए के प्रमुख कोच राहुल द्रविड़ यह सम्मान हासिल करने वाले भारत के पांचवें क्रिकेटर हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (1995-2012) और इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर क्लेयर टेलर (1998-2011) को भी हॉल ऑफ में जगह दी गई।

विज्ञापन


विज्ञापन




आईसीसी ने आयरलैंड के डबलिन में आयोजित समारोह में राहुल द्रविड़ के नाम की घोषणा की। बता दें कि भारतीय समयानुसार रविवार देर रात उनके नाम की घोषणा की गई। द्रविड़ से पहले यह सम्मान 2015 में अनिल कुंबले को मिला था। बिशन सिंह बेदी, कपिल देव और सुनील गावस्कर को 2009 में शुरुआती 'आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया-ए की कोचिंग प्रतिबद्धताओं के चलते राहुल द्रविड़ समारोह में भाग नहीं ले पाए। उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए विशिष्ट सम्मान के लिए आईसीसी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, 'हॉल ऑफ फेम में शामिल होना बड़े सम्मान और गर्व की बात है। इसके लिए मैं आईसीसी का शुक्रियाअदा करता हूं। एक क्रिकेटर बनने की यात्रा के दौरान एक युवा खिलाड़ी के रूप में जिन लोगों को खेलते हुए देखकर मैं बड़ा हुआ, जिन्हें मैंने अपना आदर्श माना, उनके साथ खुद के नाम का शामिल होना सौभाग्य की बात है।'

मिस्टर डिपेंडेबल ने इतने लोगों को दिया धन्यवाद

rahul dravid inducted in icc hall of fame
Rahul dravid

द्रविड़ ने अपने परिवार और करीबियों का शुक्रियाअदा करते हुए कहा, 'मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिनकी वजह से मैं खेल में अपना करियर बना सका और अपने सपनों को पूरा कर सका। अपने माता-पिता, अपने परिवार पत्नी और दोनों बच्चों, अपने बहुत सारे दोस्तों और जिन खिलाड़ियों के साथ और जिनके विरुद्ध मैंने क्रिकेट खेली, जिन्होंने मेरे खेल को मजबूत किया उन सभी का शुक्रिया।'





बकौल द्रविड़, 'मैं अपने उन सभी कोच का शुक्रियाअदा करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे स्कूल से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम में खेलते हुए मेरे खेल और क्षमता में इजाफा करने में मदद की। यदि उन्होंने मुझे प्यार और सहयोग नहीं दिया होताघ् तो आज मैं यहां नहीं होता। मैं उन सभी का सच्चे दिल से आभारी हूं। मैं इंडिया ए टीम की कोचिंग की जिम्मेदारियों के निर्वहन के कारण स्वयं यह सम्मान हासिल करने नहीं पहुंच सका। मैं इस सम्मान को पाकर बेहद खुश हूं और ये हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहेगा।'

राहुल द्रविड़ (1996- 2012) ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 13,288 रन बनाए और सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में सचिन तेंदुलकर (15921), रिकी पोंटिंग (13378) और जैक कैलिस (13289) के बाद चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2000 के दशक में भारत की कई बड़ी टेस्ट विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यादगार के तौर पर 2003 के एडिलेड टेस्ट में 233 और नाबाद 72 रनों की पारी उनमें से एक है।

हॉल ऑफ फेम में शामिल खिलाड़ियों की संख्या इतनी पहुंची

rahul dravid inducted in icc hall of fame
राहुल द्रविड़

हॉल ऑफ फेम में शामिल अब तक खिलाड़ियों की कुल संख्या 87 हो गई है। इसमें 7 महिलाएं और 80 पुरुष क्रिकेटर शामिल हैं। इस सूची में सबसे ज्यादा  खिलाड़ी इंग्लैंड( 28), ऑस्ट्रेलिया(25), वेस्टइंडीज(18), पाकिस्तान(5), भारत(5), न्यूजीलैंड(3), दक्षिण अफ्रीका(2) और श्रीलंका का एक खिलाड़ी शामिल है। 2009 में इसकी स्थापना हुई थी।

दुनियाभर के क्रिकेटरों में तकनीकि रूप से सर्वाधिक दक्षता वाले राहुल द्रविड़ का डिफेंस बेहद मजबूत था। इसी वजह से उन्हें  'द वॉल' के नाम से दुनिया भर में पहचान मिली। वह भारत के सर्वकालिक महानतम खिलाड़ियों में से एक और दुनिया में टेस्ट क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed