फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid didn't take charge of National Cricket Academy due to 'conflict of interest'

हितों के संभावित टकराव में राहुल द्रविड़ ने नहीं संभाला महत्वपूर्ण पद

Tue, 02 Jul 2019 10:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 02 Jul 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
Rahul Dravid didn't take charge of National Cricket Academy due to 'conflict of interest'
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN

हितों के संभावित टकराव के कारण राहुल द्रविड़ ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट प्रमुख का पद अभी तक नहीं संभाला है जबकि उन्हें एक जुलाई को पदभार ग्रहण करना था। द्रविड़ इंडिया सीमेंट के वैतनिक कर्मचारी हैं और बीसीसीआई संविधान के अनुसार कोई एक व्यक्ति एक समय में कई पदों पर नहीं रह सकता है। इससे यह पूर्व कप्तान हितों के टकराव के दायरे में आ जाता है। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘द्रविड़ ने अभी एनसीए में पदभार नहीं संभाला। उन्हें एनसीए से जुड़ने के लिए संभवत: इंडिया सीमेंट से त्यागपत्र देना होगा।’ पिछले महीने बीसीसीआई के नैतिक अधिकारी डी के जैन ने वीवीएस लक्ष्मण के खिलाफ फैसला सुनाया था। इस पूर्व बल्लेबाज के कई पदों पर होने के कारण मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के सदस्य संजीव गुप्ता ने हितों के टकराव का आरोप लगाया था। गुप्ता ने जैन और प्रशासकों की समिति (सीओए) को 30 जून को लिखित शिकायत करके द्रविड़ के खिलाफ भी इसी तरह के आरोप लगाए थे। पूर्व भारतीय कप्तान और जूनियर टीम के कोच द्रविड़ को बंगलूरू में एनसीए में दो साल के अनुबंध की पेशकश की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed