फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rahul dravid banned mobile phones for under-19 team till final

वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कोच राहुल द्रविड़ हुए सख्त, U-19 टीम को सुना दिया यह फरमान

Fri, 02 Feb 2018 04:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
rahul dravid banned mobile phones for under-19 team till final
राहुल द्रविड़ - फोटो : BCCI

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने फाइनल तक खिलाड़ियों को मोबाइल फोन का उपयोग करने से रोक दिया है। पृथ्वी शॉ के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और मौजूदा टूर्नामेंट में वह अब तक एक बार भी नहीं हारी है।

विज्ञापन


इस टीम में भविष्य के कई स्टार खिलाड़ी देखने को मिले हैं। कप्तान के अलावा शुभमन गिल, कमलेश नागरकोटी, अनुकूल रॉय, इशान पोरेल, शिवम मावी ने भी अपनी तरफ ध्यान आकर्षित किया है। 
विज्ञापन


युवा खिलाड़ियों को इस साल आईपीएल में भी काफी अच्छी रकम पर खरीदा गया है। वैसे टीम इंडिया के स्टार परफॉर्मर शुभमन गिल रहे, जिन्होंने 5 मैचों में 170 से अधिक की औसत से 341 रन बनाए हैं। कोच राहुल द्रविड़ शांत स्वाभाव के लिए जाने जाते हैं। वह युवाओं के आदर्श भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

द्रविड़ ने जो किया, वैसा बर्ताव पहले भी हो चुका है खिलाड़ियों के साथ

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से पहले राहुल द्रविड़ ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोक दिया ताकि किसी का ध्यान नहीं भटके।

यह पहला मौका नहीं है जब राहुल द्रविड़ ने ऐसा को सख्त कदम उठाया हो। हाल ही में संपन्न आईपीएल नीलामी को ध्यान में रखते हुए द्रविड़ ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को कहा कि आईपीएल नीलामी हर साल होती है, लेकिन वर्ल्ड कप में खेलने का मौका हमेशा नहीं मिलता। 

वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब किसी कोच ने अपनी टीम के खिलाड़ी को मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोका। भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु को कोच पुलेला गोपीचंद ने ओलंपिक्स से पहले मोबिल का उपयोग करने से रोक दिया था। इससे खिलाड़ियों का ध्यान खेल पर बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed