{"_id":"6a60b42d396aac134c061e4f","slug":"rahmat-shah-takes-over-afghanistan-odi-and-test-captaincy-from-shahidi-know-details-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AFG Board: हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी, अफगानिस्तान बोर्ड ने किसे सौंपी टेस्ट और वनडे की जिम्मेदारी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AFG Board: हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी, अफगानिस्तान बोर्ड ने किसे सौंपी टेस्ट और वनडे की जिम्मेदारी?
Wed, 22 Jul 2026 05:44 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:44 PM IST
सार
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हश्मतुल्लाह शाहिदी के इस्तीफे के बाद रहमत शाह को टेस्ट और वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है, जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज उपकप्तान होंगे।
विज्ञापन
रहमत शाह-हश्मतुल्लाह शाहिदी
- फोटो : ANI
विस्तार
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज रहमत शाह को राष्ट्रीय टीम का नया टेस्ट और वनडे कप्तान नियुक्त किया है। उन्होंने हश्मतुल्लाह शाहिदी की जगह ली है, जिन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। रहमत शाह वर्ष 2021 से टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में टीम के उपकप्तान की भूमिका निभा रहे थे।
बोर्ड ने जताया भरोसा
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भरोसा जताया कि उनका अनुभव, नेतृत्व क्षमता और टीम की गहरी समझ अफगानिस्तान क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगी। बोर्ड ने यह भी घोषणा की कि विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को टेस्ट और वनडे टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। दोनों खिलाड़ी आयरलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

Trending Videos
शाहिदी का सफल कप्तानी कार्यकाल
हश्मतुल्लाह शाहिदी को मई 2021 में अफगानिस्तान का कप्तान बनाया गया था और जनवरी 2022 में उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीत के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत की थी। उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान ने 55 वनडे मैचों में 27 जीत दर्ज की। वर्ष 2023 के वनडे विश्व कप में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड जैसी टीमों को हराया और अंक तालिका में छठा स्थान हासिल किया। विश्व कप 2023 के प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई किया। इस टूर्नामेंट में अपने ऐतिहासिक टेस्ट के दौरान शाहिदी की कप्तानी में टीम ने इंग्लैंड को हराकर पांचवें स्थान पर अभियान समाप्त किया।

कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दिलाईं
शाहिदी के नेतृत्व में अफगानिस्तान ने आईसीसी पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में अपने इतिहास की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग हासिल की। इसके अलावा 2024-25 के दौरान टीम ने आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और फिर बांग्लादेश के खिलाफ लगातार पांच वनडे द्विपक्षीय सीरीज जीतीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली सीरीज जीत अफगानिस्तान की प्रोटियाज के खिलाफ पहली द्विपक्षीय सीरीज जीत रही। वहीं, उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ लगातार तीन वनडे सीरीज भी अपने नाम कीं।