फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael Nadal beats roger federer to enter 12th French Open final

French Open 2019: रिकॉर्ड 12वीं बार फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, सेमीफाइनल में हारे फेडरर

Fri, 07 Jun 2019 07:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 07 Jun 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Rafael Nadal beats roger federer to enter 12th French Open final
जीत के बाद राफेल नडाल - फोटो : पीटीआई

स्पेन के राफेल नडाल ने अपने कट्टर प्रतिद्वंदी और स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर को हराकर 12वीं बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई। भारतीय समयानुसार शुक्रवार शाम 4.20 से शुरू हुए इस मैच में नडाल शुरू से ही हावी रहे। जीत का अंतर 6-3, 6-4, 6-2 रहा।

विज्ञापन


नडाल और फेडरर आठ साल बाद फ्रेंच ओपन में आमने-सामने थे। पिछली बार 2011 में नडाल ने फेडरर को शिकस्त दी थी। दोनों के बीच इस टूर्नामेंट में यह दूसरा मुकाबला था। फेडरर 6 साल बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे थे जबकि स्पेन के नडाल ने 12वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर 2009 के चैम्पियन फेडरर दूसरी बार खिताब की तलाश में थे।
विज्ञापन


फाइनल में नडाल का मुकाबला सर्बिया के नोवाक जोकोविच और ऑस्ट्रिया डोमिनिक थिएम के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। नडाल 11 बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत चुके हैं। फाइनल में उनकी नजर 12वें खिताब पर होगी। दूसरी ओर, फेडरर का 10 साल बाद फ्रेंच ओपन जीतने का सपना टूट गया। वे 2009 में चैम्पियन बने थे। तब उन्होंने फाइनल में स्वीडन के रॉबिन सोडरलिंग को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed