फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Race: Farah, who landed on the field after 11 months, was defeated by a club racer, two seconds behind Olympic champion Ellis

रेस: 11 महीने बाद मैदान पर उतरे फराह को क्लब रेसर ने हराया, ओलंपिक चैंपियन इलिस से दो सेकंड पीछे रहे

Tue, 03 May 2022 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 May 2022 08:57 AM IST
सार

मो फराह ने कहा- रेस काफी मुश्किल थी और इलिस ने अच्छा प्रदर्शन किया। आपको देखना होगा आप कहां हैं। देखना है कि आपका शरीर कितना साथ दे रहा है। अब मैं युवा तो नहीं रहा।

विज्ञापन
Race: Farah, who landed on the field after 11 months, was defeated by a club racer, two seconds behind Olympic champion Ellis
मो. फराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्यारह महीने बाद पहली प्रतियोगिता में उतरे चार बार के ओलंपिक चैंपियन मो फराह अनजान से क्लब रेसर 26 साल के इलिस क्रास से पिछड़कर दूसरे स्थान पर रहे। इलिस ब्रिटेन के एलीट एथलीटों में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


39 साल के फराह ने विटालिटी लंदन 10 किमी रेस में 28 मिनट और 44 सेकंड का समय लिया। इलिस का समय उनसे दो सेकंड बेहतर रहा।  इससे पहले ब्रिटिश ओलंपिक इतिहास में ट्रैक स्पर्धाओं के श्रेष्ठ एथलीट फराह ने पिछली बार जून 2021 में हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन


'अब मैं जवां नहीं'
फराह के शानदार करियर को अब ढलान पर माना जा रहा है। वह टोक्यो ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि 39 साल की उम्र में अब वह युवा नहीं रहे हैं। वह संकेत दे चुके हैं कि इस साल विश्व चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल खेल और यूरोपियन चैंपियनशिप में आखिरी बार देश की नुमाइंदगी करना चाहते हैं। रेस से पहले भी उन्होंने कहा था कि अगर आप शीर्ष स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं तो दौड़ने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मो फराह ने कहा- रेस काफी मुश्किल थी और इलिस ने अच्छा प्रदर्शन किया। आपको देखना होगा आप कहां हैं। देखना है कि आपका शरीर कितना साथ दे रहा है। अब मैं युवा तो नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed