अश्विन ने कहा- 30 मार्च को मनाया जाएगा 'विश्व माफी दिवस', जानिए क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लालच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेलने वाले बयान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रेड हॉज की माफी के बाद भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने हॉज पर चुटकी ली है।
अपनी स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर देने वाले अश्विन अपने शब्दों से भी जवाब देने में पीछे नहीं रहते। अब हॉज की माफी वाली चिठ्ठी के बाद अश्विन ने ट्वीट कर कहा 'हल्के फुल्के अंदाज में कहना चाहूंगा कि आज के बाद 30 मार्च के दिन को वर्ल्ड अपॉलॉजी डे (विश्व माफी दिवस) के रूप में मनाया जाएगा।'
गौरतलब है कि आईपीएल शुरू होने से पहले ही ब्रैड हॉज ने भारतीय कप्तान से माफी मांग ली है। गुजरात लायंस के कोच ब्रैड हॉज ने सोशल मीडिया पर कोहली से माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा बुरा नहीं था।
हॉज ने माफीनामा लिख इस तरह मांगी कोहली से माफी
अपने माफीनामे में हॉज ने लिखा, "अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले जिम्मेदार और पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर मैं समझ सकता हूँ कि जब आप देश के लिए खेलते हैं, तो मैदान पर क्या कुछ नहीं करना पड़ता। अपने देश के लिए खेलना हर खिलाड़ी के लिए सबसे गौरवपूर्व पल होता है।"
42 वर्षीय हॉज ने कहा, "इस बात को ध्यान में रखते हुए मैं भारतीय जनता, क्रिकेट प्रेमियों, राष्ट्रीय टीम और विराट कोहली से माफी मांगता हूँ। मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। आलोचना अपनी जगह है, मगर मैं अपमान नहीं करना चाहता था।"
गौरतलब है कि 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म होने के बाद विराट कोहली ने कहा था कि उन्हें 100 फीसदी फिट होने में कुछ समय लगेगा। रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू की कप्तानी करने वाले विराट कोहली शायद आईपीएल के शुरुआती मैचों में न खेल पाए। आरसीबी को 5 अप्रैल को पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला मैच खेलना है।
इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ब्रैड हॉज ने कोहली की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि कोहली आईपीएल के लालच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच नहीं खेले। हॉज ने क्रिकेट के प्रति कोहली की निष्ठा पर शक जताया था। ऑस्ट्रलियाई मीडिया ने भी कोहली की खूब आलोचना की थी।