फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   r Ashwin replaces harbhajan singh in bcci top contracts list

BCCI ने भज्जी का डिमोशन कर अश्विन को दिया प्रमोशन

Sat, 27 Oct 2012 03:06 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 27 Oct 2012 03:06 PM IST
विज्ञापन
r Ashwin replaces harbhajan singh in bcci top contracts list

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साल 2012-2013 के अपने केंद्रीय अनुबंध की सूची के ग्रेड ‘ए’ से ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की छुट्टी कर दी है। बोर्ड ने हरभजन के स्थान पर ग्रेड ‘ए’ में स्पिनर आर अश्विन को शामिल किया है। अश्विन को सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की श्रेणी में जगह मिली है।

विज्ञापन


ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप से क्रिकेट में वापसी करने वाले युवराज सिंह को ग्रेड ‘ए’ का करार दिया गया है। हरभजन के अलावा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी ग्रेड ‘ए’ से निकालकर ग्रेड ‘बी’ में जगह दी गई है। पिछले दो सीजन नजरअंदाज किए गए इरफन पठान को ग्रेड ‘बी’ में करार किया गया है। मीडियम पेसर प्रवीण कुमार और आलराउंडर रविंद्र जडेजा को ग्रेड ‘बी’ से हटाकर ग्रेड ‘सी’ में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


ग्रेड ‘ए’: सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, युवराज सिंह, विराट कोहली और आर अश्विन।
ग्रेड ‘बी’: हरभजन सिंह, इशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, इरफन पठान और उमेश यादव।
ग्रेड ‘सी’: रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, आर विनय कुमार, मुनफ पटेल, अभिमन्यु मिथुन, मुरली विजय, शिखर धवन, रिद्धिमान साहा, पार्थिव पटेल, मनोज तिवारी, एस बद्रीनाथ, पीयूष चावला, दिनेश कार्तिक, राहुल शर्मा, वरूण आरोन, अभिनव मुकुंद, अशोक डिंडा, यूसुफ पठान प्रवीण कुमार और लक्ष्मीपति बालाजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed