फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC Awards: इस माह अश्विन देंगे रूट को टक्कर, जंग में युवा कैरेबियाई सनसनी मेयर्स भी

Tue, 02 Mar 2021 04:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Mar 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
R Ashwin, Joe Root and Kyle Mayers have been shortlisted for Februarys men of the month
अश्विन, रूट और मेयर्स - फोटो : ट्विटर

आईसीसी ने मंगलवार को 'प्लेयर ऑफ द मंथ (महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)' पुरस्कार के लिए तीन खिलाड़ियों को नामित किया है। फरवरी में शानदार प्रदर्शन के दम पर अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और वेस्टइंडीज के नए बल्लेबाजी सनसनी काइल मेयर्स को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

R Ashwin, Joe Root and Kyle Mayers have been shortlisted for Februarys men of the month
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : social media

अश्विन ने इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले, जिसमें चेन्नई के दूसरे टेस्ट में गेंद से कमाल करने के साथ उन्होंने दूसरी पारी में 106 रन बनाकर भारत के लिए मैच बनाया था, उन्होंने अहमदाबाद में तीसरे टेस्ट में अपने विकेट की संख्या को 400 के पार पहुंचा दिया। कुल 176 रन बनाने के साथ 24 विकेट लेकर अश्विन पुरूष वर्ग में फरवरी महीने के नामांकन के हकदार हैं।

R Ashwin, Joe Root and Kyle Mayers have been shortlisted for Februarys men of the month
जो रूट - फोटो : twitter@ICC

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने बल्ले और गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन के लिए इस महीने फिर से नामांकन की सूची में जगह बनाई है, उन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए तीन टेस्ट मैच में कुल 333 रन बनाए और 6 विकेट झटके है। पिछले महीने भी नामांकन में जगह पाने वाले रूट ने भारत के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला के पहले मैच में 218 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
R Ashwin, Joe Root and Kyle Mayers have been shortlisted for Februarys men of the month
काइल मेयर्स - फोटो : social media

वेस्टइंडीज के लिए पदार्पण करते हुए मेयर्स ने दूसरी पारी में 210 रन बनाए, जिससे उनकी टीम 395 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही। महिला वर्ग में, न्यूजीलैंड की ब्रुक हॉलिडे के साथ इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट और नैट स्किवर को नामांकित किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed