Quinton De Kock: पिता बने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर क्विंटन डिकॉक, पत्नी साशा ने बच्चे के साथ शेयर की फोटो
साशा ने क्विंटन और बच्चे के साथ तस्वीर भी शेयर की है। साशा ने बेटी का नाम कियारा डिकॉक रखा है। क्विंटन ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
विस्तार
साशा ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
साशा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- कियारा डिकॉक 06/01/2022 । वजह 2.9 किलोग्राम। इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है हमारी खूबसूरत बेटी। फोटो में साशा और कियारा दोनों स्वस्थ नजर आ रहे हैं। वहीं, क्विंटन भी बेटी को दिल से लगाकर बैठे नजर आ रहे हैं।
सूर्यकुमार और राहुल ने किया कमेंट
साशा की इस तस्वीर पर मुंबई इंडियंस में क्विंटन के साथी रहे सूर्यकुमार यादव और राहुल चाहर ने कमेंट किया है। दोनों ने क्विंटन और साशा को बधाई दी है। साथ ही खुश रहने भी कहा है। राहुल ने कहा कि मैं आप तीनों से मिलने के लिए उत्सुक हूं। मुंबई इंडियंस ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया।
संजना ने भी दोनों को बधाई दी
इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने भी पोस्ट पर कमेंट कर बधाई दी। 29 साल के क्विंटन डिकॉक ने भारत के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट के बाद संन्यास का एलान किया था। उन्होंने परिवार को समय देने के लिए यह फैसला लिया था।
'अपने लोगों के साथ समय व्यतीत करना चाहता हूं'
डिकॉक ने अपने बयान में कहा था कि मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है। मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करना भी पसंद है। मैंने उतार-चढ़ाव, उत्सवों और यहां तक कि निराशाओं का भी आनंद लिया है, लेकिन अब मुझे कुछ ऐसा मिल गया है जो मुझे और भी अधिक पसंद है। जीवन में आप समय को छोड़कर लगभग सब कुछ खरीद सकते हैं, और अभी यह उन लोगों के साथ सही करने का समय है जो मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।
डिकॉक ने टेस्ट करियर में 54 टेस्ट खेले
डिकॉक ने टेस्ट डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में किया था। उन्होंने कुल 54 टेस्ट खेले हैं। इसमें उन्होंने 38.82 की औसत से 3300 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक शामिल है। उनका पहला शतक उसी सेंचुरियन के उसी ग्राउंड (सुपर स्पोर्ट्स) पर आया, जिस ग्राउंड में उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट खेला।