फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Quinton de Kock Retirement Beginning of 2021 as Test captain retires at the end of the year

De Kock Retirement: टेस्ट के कप्तान के रूप में की 2021 की शुरुआत, साल खत्म होते-होते ले लिया संन्यास

Fri, 31 Dec 2021 12:39 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 31 Dec 2021 12:39 AM IST
सार

फाफ डुप्लेसी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्विंटन डिकॉक को कमान सौंपी गई थी। लेकिन साल के अंत में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से तौबा कर ली। वह साल 2021 की शुरुआत में टेस्ट टीम के कप्तान बने।

विज्ञापन
Quinton de Kock Retirement Beginning of 2021 as Test captain retires at the end of the year
क्विंटन डिकॉक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट कप्तान और धांसू विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंट डिकॉक ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनके तत्काल प्रभाव से टेस्ट से रिटायरमेंट लेने से किकेट फैंस स्तब्ध हैं। वह भारत के खिलाफ खेले जाने वाले शेष दो मैचों में नहीं खेलेंगे। उन्होंने सेंचुरियन में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के अंतिम दिन टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रनों से मात दी। डिकॉक ने करीब सात साल तक दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट में प्रतिनिधित्व किया। 

विज्ञापन


साल 2021 में बने थे टेस्ट कप्तान
फाफ डुप्लेसी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्विंटन डिकॉक को कमान सौंपी गई थी। लेकिन साल के अंत में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से तौबा कर ली। वह साल 2021 की शुरुआत में टेस्ट टीम के कप्तान बने। इसके बाद वर्कलोड को देखते हुए उन्होंने टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद डीन एल्गर को जिम्मेदारी सौंपी गई। डिकॉक ने चार टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की। इस दौरान साउथ अफ्रीका ने दो मुकाबले में जीत दर्ज दी जबकि, इतने ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


टेस्ट में बेस्ट स्ट्राइक रेट में दूसरे नंबर पर
क्विंटन डिकॉक विश्व के ऐसे दूसरे टेस्ट क्रिकेटर हैं जो बेस्ट स्ट्राइक रेट के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। डिकॉक का टेस्ट क्रिकेट में 70.93 का स्ट्राइक रेट है। उनसे ज्यादा स्ट्राइक रेट सिर्फ डेविड वार्नर का है। वार्नर ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 72.03 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा डिकॉक का टेस्ट करियर
क्विंटन डिकॉक ने 54 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 3300 रन बनाए जिनमें उनके 6 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर 141 रन नाबाद रहा। अपने टेस्ट करियर में डिकॉक ने 411 चौके और 33 छक्के लगाने में सफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed