{"_id":"5c857ec6bdec22141231e46e","slug":"quinton-de-kock-century-helps-south-africa-win-odi-series-against-sri-lanka","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्विंटन डी कॉक ने जमाया दमदार शतक, दक्षिण अफ्रीका ने जीती वन-डे सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्विंटन डी कॉक ने जमाया दमदार शतक, दक्षिण अफ्रीका ने जीती वन-डे सीरीज
Mon, 11 Mar 2019 02:46 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 11 Mar 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
क्विंटन डी कॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्विंटन डी कॉक के धमाकेदार शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को श्रीलंका को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर 71 रन से मात दी और पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई।
विज्ञापन
किंग्समीड में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 331 रन बनाए। श्रीलंका को बारिश के बाद 193 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, लेकिन वह 24 ओवर में 5 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। क्विंटन डी कॉक को 108 गेंदों में 16 चौके और दो छक्के की मदद से 121 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने वन-डे करियर का 14वां शतक जमाया।
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम 16 ओवर में दो विकेट खोकर 75 रन बना चुकी थी कि तभी बारिश आ गई और करीब दो घंटे तक खेल रूका रहा। इसके बाद मेहमान टीम को 8 ओवर में 118 रन का संशोधित लक्ष्य मिला क्योंकि वो 16 ओवर खेल चुकी थी।
विज्ञापन
कुसल मेंडिस का कैच इमरान ताहिर ने अपनी गेंद पर लपका। श्रीलंका के थिसारा परेरा ने हर गेंद पर शॉट जमाने का प्रयास किया, लेकिन इससे मेहमान टीम को कोई फायदा नहीं मिला।
इससे पहले डी कॉक ने पहली ही गेंद पर चौका जमाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिया। उन्होंने सिर्फ 89 गेंदों में शतक पूरा किया। इसके अलावा रैसी वान डर डसेन ने भी अर्धशतक जमाया। उन्होंने 67 गेंदों में तीन चौके की मदद से पचासा जड़ा। डेविड मिलर (41*) और एंडिल फेहलुकवायो (38*) ने भी उम्दा योगदान दिया, जिसकी बदौलत प्रोटियाज टीम ने 331 रन का विशाल स्कोर बनाया।
श्रीलंका ने मैच की शुरुआत में प्रमुख खिलाड़ी कुसल परेरा को खो दिया क्योंकि वह हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण मैदान से बाहर गए। उन्हें स्कैन कराने के लिए अस्पताल ले जाया गया। ऑफिशियल्स ने कहा कि वह बल्लेबाजी करने में सक्षम नहीं हैं और अभी इसका पता भी नहीं चला है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है।
दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम बुधवार को चौथे वन-डे में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा।
इंग्लैंड ने 3-0 से जीती टी-20 सीरीज, 3-0 से वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ
england cricket team
डेविड विली की तूफानी गेंदबाजी से इंग्लैंड ने तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 3 मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप किया। मैन ऑफ द मैच तेज गेंदबाज विली ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिससे वेस्टइंडीज की टीम 13 ओवर में सिर्फ 71 रन पर ढेर हो गई।
इंग्लैंड ने इसके जवाब में जानी बेयरस्टो (37) और एलेक्स हेल्स (20) की पारियों की बदौलत 10.3 ओवर में 2 विकेट पर 72 रन बनाकर बेहद आसान जीत दर्ज की। कप्तान इयोन मॉर्गन (नाबाद 10) ने लेग स्पिनर देवेंद्र बिशू की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर इंग्लैंड को जीत दिलाई।
इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम का कोई बल्लेबाज 11 रन के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया।
मार्क वुड ने विली का अच्छा साथ निभाते हुए 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि आदिल राशिद ने 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच तेज गेंदबाज विली ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिससे वेस्टइंडीज की टीम 13 ओवर में सिर्फ 71 रन पर ढेर हो गई।
सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता था तो दूसरे मैच में 137 रन के विशाल अंतर से बाजी मारी थी।