{"_id":"6320aa8e3b98025a0727a535","slug":"questions-asked-about-babar-azam-s-cover-drive-in-physics-books-in-pakistan-photo-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Babar Azam: पाकिस्तान में फिजिक्स की किताबों में बाबर आजम के कवर ड्राइव को लेकर पूछे गए सवाल, Photo वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Babar Azam: पाकिस्तान में फिजिक्स की किताबों में बाबर आजम के कवर ड्राइव को लेकर पूछे गए सवाल, Photo वायरल
Tue, 13 Sep 2022 09:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 13 Sep 2022 09:36 PM IST
सार
पाकिस्तान से एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। दरअसल, क्रिकेट के पिच पर बाबर आजम के कवर ड्राइव के कई फैन्स हैं। हालांकि, इस बार क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि पाकिस्तान के फिजिक्स की किताब में बाबर का कवर ड्राइव चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
बाबर आजम को लेकर फिजिक्स में सवाल पूछा गया है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बल्लेबाजी का हर कोई दिवाना है। बाबर क्रिकेटिंग शॉट्स से खूब रन बटोरते हैं। हालांकि, उनके लिए पिछला एक महीना कुछ खास नहीं गुजरा है और एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में वह रन बनाने के लिए जूझते दिखे। बाबर ने एशिया कप में छह पारियों में 68 रन बनाए। उनकी पारियां इस प्रकार हैं- 10, 9, 14, 0, 30 और 5 रन। इसके बावजूद सभी फैन्स की नजर ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड में इस स्टार बल्लेबाज पर होगी।
विज्ञापन
इससे पहले पाकिस्तान से एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। दरअसल, क्रिकेट के पिच पर बाबर आजम के कवर ड्राइव के कई फैन्स हैं। हालांकि, इस बार क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि पाकिस्तान के फिजिक्स की किताब में बाबर का कवर ड्राइव चर्चा का विषय बना हुआ है। बाबर के इस शॉट को लेकर पाकिस्तानी छात्रों के सिलेबस में एक सवाल भी पूछा गया है। इसे पाकिस्तान के एक पत्रकार ने ट्विटर पर शेयर किया है।
Babar Azam's cover drive related question in 9th grade physics syllabus (federal board) (via Reddit) pic.twitter.com/I2Tc9HldsG
— Shiraz Hassan (@ShirazHassan) September 13, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, यह सवाल फेडरल बोर्ड का हिस्सा था और मूल रूप से रेडिट पर दिखाई दिया। सवाल में पूछा गया था- बाबर आजम ने अपने बल्ले से गेंद को 150J की काइनेटिक एनर्जी से कवर ड्राइव मारा है। यदि बॉल का मास 120 ग्राम है तो गेंद किस गति से सीमा पार जाएगी? इस सवाल के साथ ही कुछ वेरियेबल्स भी एक फॉर्मूले के साथ दिए गए हैं। साथ ही इस प्रश्न का हल ढूंढने के लिए बोला गया है।
एशिया कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा था। फाइनल में टीम को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाबर की कप्तानी को लेकर कई सवाल उठे और कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उन्हें फटकार भी लगाई। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोइन खान ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल में खराब कप्तानी के लिए बाबर आजम की आलोचना की। इसके अलावा शोएब अख्तर भी बाबर को अच्छी बल्लेबाजी करने की नसीहत दे चुके हैं।