फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Quaid-e-Azam Trophy 2021-22: Pakistan opener Abid Ali taken to hospital after chest pain, during live match between Central Punjab vs Khyber Pakhtunkhwa

Quaid-e-Azam Trophy 2021-22: पाकिस्तानी ओपनर आबिद अली को बीच मैच में ले जाना पड़ा अस्पताल, जानें क्या है वजह

Tue, 21 Dec 2021 05:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 Dec 2021 05:30 PM IST
सार

34 साल के आबिद की फिलहाल अस्पताल में जांच की जा रही है। साथ ही उनके कई मेडिकल टेस्ट भी लिए गए हैं। टीम मैनेजर अशरफ अली के मुताबिक, दाएं हाथ के बल्लेबाज आबिद ने अस्पताल आने से पहले दो बार सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी।

विज्ञापन
Quaid-e-Azam Trophy 2021-22: Pakistan opener Abid Ali taken to hospital after chest pain, during live match between Central Punjab vs Khyber Pakhtunkhwa
आबिद अली - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पाकिस्तान के ओपनर आबिद अली को मंगलवार को कायदे आजम ट्रॉफी के एक मैच के दौरान अस्पताल ले जाना पड़ा। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। यह घटना पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट के सेंट्रल पंजाब और खैबर पख्तुन्ख्वा के मैच के दौरान घटी। यह मैच कराची के यूनाइटेड बैंक लिमिटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा था। 
विज्ञापन

34 साल के आबिद की फिलहाल अस्पताल में जांच की जा रही है। साथ ही उनके कई मेडिकल टेस्ट भी लिए गए हैं। टीम मैनेजर अशरफ अली के मुताबिक, दाएं हाथ के बल्लेबाज आबिद ने अस्पताल आने से पहले दो बार सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी। अशरफ ने बताया कि मंगलवार सुबह वह 61 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी उन्होंने अपनी परेशानी के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशरफ ने कहा कि उस वक्त हमें आबिद को अस्पताल ले जाना ही बेहतर लगा। अस्पताल में उनकी फिलहाल कई तरह की जांच चल रही है। पाकिस्तान के जियो न्यूज के मुताबिक आबिद की तबियत फिलहाल ठीक है। उनका ईसीजी नॉर्मल रहा और इको टेस्ट भी किया जा रहा है। 

लाहौर में जन्मे आबिद कायदे आजम के मैच के दौरान अपने ओपनिंग पार्टनर रिजवान हुसैन के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। अपनी 61 रन की पारी के दौरान उन्होंने 9000 फर्स्ट क्लास रन भी पूरे किए। आबिद ने अब तक पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट और 6 वनडे खेले हैं। 

आबिद पिछले कुछ दिनों से शानदार फॉर्म में हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में उन्होंने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया था। वहीं, कायदे आजम टूर्नामेंट में सिंध के खिलाफ मैच की पहली पारी में आबिद ने 98 रनों की पारी खेली थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed