{"_id":"6755b8b4a444ff1458046d9c","slug":"pv-sindhu-invited-sachin-tendulkar-for-her-marriage-former-cricketer-shared-image-and-wishes-for-new-beginning-2024-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PV Sindhu Marriage: शादी का न्योता देने सचिन के घर पहुंची सिंधू, मास्टर-ब्लास्टर ने साझा की दूल्हे की तस्वीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PV Sindhu Marriage: शादी का न्योता देने सचिन के घर पहुंची सिंधू, मास्टर-ब्लास्टर ने साझा की दूल्हे की तस्वीर
Sun, 08 Dec 2024 08:48 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 08 Dec 2024 08:48 PM IST
सार
क्रिकेट के भगवान ने अब सोशल मीडिया पर पीवी सिंधू और उनके होने वाले दूल्हे के साथ तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने जीवन की नई शुरुआत के लिए दोनों को बधाई दी।
विज्ञापन
सचिन-सिंधू-वेंकट
- फोटो : @sachin_rt
विस्तार
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसी महीने वह हैदराबाद के ही रहने वाले वेंकट दत्ता साई के साथ सात फेरे लेंगी। दोनों की शादी 22 दिसंबर को झीलों के शहर यानी उदयपुर में होगी। रविवार को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता अपने होने वाले पति के साथ भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के घर पहुंची। दोनों ने अपनी शादी का न्योता दिग्गज खिलाड़ी को दिया।
विज्ञापन
सचिन ने दी बधाई
क्रिकेट के भगवान ने अब सोशल मीडिया पर पीवी सिंधू और उनके होने वाले दूल्हे के साथ तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने जीवन की नई शुरुआत के लिए दोनों को बधाई दी। सचिन ने लिखा- बैडमिंटन में स्कोर हमेशा प्यार से शुरू होता है और वेंकट दत्ता साई के साथ आपकी खूबसूरत जर्नी ये सुनिश्चित करती है कि यह प्यारा हमेशा के लिए रहेगा। हमें अपने खास दिन का हिस्सा बनने के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। आप दोनों को जीवन भर की शानदार यादें और खुशी मिले।

In badminton, the score always starts with 'love', & your beautiful journey with Venkata Datta Sai ensures it continues with 'love' forever! ♥️🏸
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 8, 2024
Thank you for personally inviting us to be a part of your big day. Wishing you both a lifetime of smashing memories & endless rallies… pic.twitter.com/kXjgIjvQKY
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधू के पिता का बयान
सिंधू के पिता पीवी रमना ने हाल ही में पीटीआई को बताया था कि यह सब एक महीने पहले ही तय हुआ। बैडमिंटन खिलाड़ी के होने वाले पति वेंकट दत्ता साई पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजी में कार्यकारी निदेशक हैं। पीवी रमना ने कहा- दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे लेकिन एक महीने पहले ही सब कुछ तय हुआ। यह एकमात्र संभावित समय था क्योंकि जनवरी से उसका (सिंधू का) कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है।