फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Punjab won Syed Mushtaq Ali Trophy for the first time defeated Baroda in the final

Syed Mushtaq Ali Trophy: पंजाब ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर किया कब्जा, फाइनल में बड़ौदा को हराया

Mon, 06 Nov 2023 10:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: रोहित राज Updated Mon, 06 Nov 2023 10:49 PM IST
सार

पंजाब ने मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की। मैन ऑफ द मैच अनमोलप्रीत सिंह (113) और नेहाल वढेरा (नाबाद 61) की शानदार पारियों की मदद से पंजाब को यह जीत मिली।

विज्ञापन
Punjab won Syed Mushtaq Ali Trophy for the first time defeated Baroda in the final
खिताब के साथ पंजाब की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल करते हुए पहली बार खिताब जीत लिया। उसने सोमवार (छह नवंबर) को खेले गए फाइनल मुकाबले में बड़ौदा को हराया। पंजाब ने अपने होमग्राउंड पर इतिहास रचा। उसने मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की। मैन ऑफ द मैच अनमोलप्रीत सिंह (113) और नेहाल वढेरा (नाबाद 61) की शानदार पारियों की मदद से पंजाब को यह जीत मिली।
विज्ञापन


बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में चार विकेट पर 223 रन का बड़ा स्कोर बनाया। अनमोल ने अपनी पारी में 61 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्के जड़े, जबकि नेहाल 27 गेंदों की पारी में छह चौके और चार शानदार छक्के लगाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अनमोल और नेहाल ने की 138 रन की साझेदारी
एक समय पंजाब के दो विकेट 18 और तीन विकेट 80 रन पर गिर गए थे, लेकिन अनमोल और नेहाल ने चौथे विकेट के लिए 138 रन की साझदेारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। बड़ौदा के लिए क्रुणाल पांड्या, सोयब और अतीत को एक-एक विकेट मिला।



अर्शदीप सिंह ने चटकाए चार विकेट
जवाब में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (4/23) की शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब ने बड़ौदा को 20 ओवर में सात विकेट पर 203 रन पर रोककर जीत हासिल की। अर्शदीप ने 19वें ओवर में तीन विकेट लेकर मैच को अपनी टीम के पक्ष में कर दिया। अभिमन्युसिंह राजपूत (61) ने बड़ौदा के लिए सर्वाधिक रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed