{"_id":"69c13f3fe97d78ba670f9b13","slug":"punjab-kings-head-coach-ricky-ponting-set-the-tone-for-upcoming-ipl-season-with-a-clear-message-to-players-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: पंजाब किंग्स के मुख्य कोच पोंटिंग ने खिलाड़ियों को क्या दिया संदेश? आईपीएल की तैयारी पर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: पंजाब किंग्स के मुख्य कोच पोंटिंग ने खिलाड़ियों को क्या दिया संदेश? आईपीएल की तैयारी पर कही ये बात
Mon, 23 Mar 2026 06:55 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:55 PM IST
सार
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने सत्र की शुरुआत से पहले खिलाड़ियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वह सीजन के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहें।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग
- फोटो : ICC
विस्तार
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने आईपीएल 2026 के लिए अपने खिलाड़ियों को एक स्पष्ट संदेश दिया है। पोंटिंग ने कहा है कि गलतियां स्वीकार करें, लेकिन अपनी प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्ध रहें। पोंटिंग ने प्रकिया का आनंद लेते हुए खिलाड़ियों से आगामी सीजन के लिए तैयार रहने की अपील की। श्रेयस अय्यर की कप्तानी और रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली पंजाब किंग्स 2014 के बाद पहली बार पिछले सीजन आईपीएल का फाइनल खेली थी। फाइनल में पंजाब को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब अब तक आईपीएल नहीं जीत सकी है। आईपीएल 2026 में टीम का लक्ष्य अपना पहला खिताब जीतना है।
विज्ञापन
मानसिक रूप से तैयार रहने पर दिया जोर
अभ्यास सत्र से पहले पोटिंग ने कहा, मेरी तरफ से यह बात छोटी और सीधी होगी। यहां वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। फिर से इतने सारे जाने-पहचाने चेहरे देखकर बहुत खुशी हो रही है। हमने कुछ बदलाव किए हैं। नए खिलाड़ियों का भी हम स्वागत करते हैं। अभ्यास सत्र 31 तारीख को होने वाले पहले मैच के लिए खुद को शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार करने के बारे में है।
अभ्यास सत्र से पहले पोटिंग ने कहा, मेरी तरफ से यह बात छोटी और सीधी होगी। यहां वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। फिर से इतने सारे जाने-पहचाने चेहरे देखकर बहुत खुशी हो रही है। हमने कुछ बदलाव किए हैं। नए खिलाड़ियों का भी हम स्वागत करते हैं। अभ्यास सत्र 31 तारीख को होने वाले पहले मैच के लिए खुद को शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार करने के बारे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सीजन के बारे में पोंटिंग ने कहा, मैं चाहता हूं कि आप पीछे मुड़कर सोचें और याद करें कि पिछले साल आपने इस टीम में ऐसा क्या योगदान दिया था, जिसने हमें एक अच्छी टीम बनाया था। पिछले साल मैंने हर दिन जिस एक बात पर जोर दिया था, वह यह थी कि हम शुरू से अंत तक एक अच्छी टीम थे। गलतियां होती हैं। हम सभी गलतियां करते हैं। यह ठीक है। इस सफर में मुझसे भी गलतियां होंगी, आप सभी से भी गलतियां होंगी। आप कैच छोड़ेंगे, आप खराब शॉट खेलेंगे, आप खराब ओवर डालेंगे। लेकिन जब तक आप अपनी जानकारी और अपनी गेम प्लान पर टिके रहते हैं और ऐसा करते हुए अगर आपसे कोई गलती हो जाती है तो मेरी नजर में वह गलती नहीं है। वह तो बस खेल का एक हिस्सा है खेल में ऐसा होता ही है।