{"_id":"4ba30446-77a2-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"punjab-kept-intact-their-unbeaten-sequence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब ने अजेय क्रम रखा बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंजाब ने अजेय क्रम रखा बरकरार
वाराणसी/ब्यूरो/हेमंत रस्तोगी
Updated Sat, 16 Feb 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश की फुहारों के बीच शुक्रवार को खेले गए संतोष ट्रॉफी के प्री क्वार्टर फाइनल मैच में पंजाब ने उड़ीसा को 3-0 से हराकर केरल का टिकट हासिल किया, जहां क्वार्टर फाइनल लीग का मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले क्वालीफाइंग राउंड वन के ग्रुप ‘बी’ के मैच में पंजाब ने मेघालय को 1-0 से हराया था। पंजाब की टीम कुल छह अंकों के साथ ग्रुप ‘बी’ में शीर्ष पर रही। पंजाब के हाथों मिली शिकस्त के बावजूद उड़ीसा की टीम भी केरल का टिकट पाने में सफल रही। उसने अपने पहले मैच में मेघालय को 3-1 गोल से हराया था।
विज्ञापन
ग्रुप ‘बी’ के अंतिम लीग मुकाबले में पंजाब की टीम शुरू से ही उड़ीसा पर हावी रही। उसे पहली कामयाबी 15वें मिनट में प्रेम कुमार ने दिलाई। गुरजीत सिंह की कार्नर किक पर प्रेम ने हेड से गेंद को जाल में मार पंजाब का खाता खोला। 41वें मिनट में गगनदीप ने हेडर से गोल कर पंजाब को 2-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
हाफ टाइम तक 2-0 से आगे रहने के बाद सेकेंड हाफ का खेल शुरू हुए नौ मिनट ही हुए थे कि राइट विंगर प्रेम कुमार के सटीक पास को गगनदीप ने गोल पोस्ट में मार पंजाब को 3-0 से आगे कर दिया। शनिवार को यहां ग्रुप ‘सी’ में मेजबान उत्तर प्रदेश का सामना महाराष्ट्र से होगा।