फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Punjab Coach Ricky Ponting has revealed reason behind Shreyas Iyer, Arshdeep Singh, Yuzvendra Chahal inclusion

IPL 2025: श्रेयस, अर्शदीप और चहल को पंजाब किंग्स में क्यों लेना चाहते थे पोंटिंग? मुख्य कोच ने किया खुलासा

Thu, 06 Feb 2025 07:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 06 Feb 2025 07:57 PM IST
सार

पंजाब ने आगामी आईपीएल सत्र से पहले श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान नियुक्त किया था। श्रेयस ने पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कमान संभाली थी और अपनी कप्तानी में टीम को 10 साल बाद खिताब दिलाया था।

विज्ञापन
Punjab Coach Ricky Ponting has revealed reason behind Shreyas Iyer, Arshdeep Singh, Yuzvendra Chahal inclusion
रिकी पोंटिंग - फोटो : twitter

विस्तार

आईपीएल 2025 की शुरुआत होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है और हर टीम ने इसके लिए तैयारियां कर ली है। पंजाब किंग्स को अपने पहले खिताब की तलाश है और उसने इसी को ध्यान में रखते हुए नीलामी में टीम बनाई थी। पंजाब ने श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र सिंह चहल जैसे स्टार खिलाड़ियों को लिया था और अब टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने इस बात का खुलासा किया है कि इन तीनों को लेने के पीछे क्या रणनीति थी। 
विज्ञापन
Trending Videos

श्रेयस ने केकेआर को अपनी कप्तानी में दिलाया था खिताब 
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में हासिल किया जिससे वह नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए, जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया जिससे वह टूर्नामेंट के सबसे महंगे स्पिनर बन गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप हाल में चहल को पछाड़कर भारत के सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन करने के लिए अपने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया, इससे वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय तेज गेंदबाज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोंटिंग ने किया रणनीति का खुलासा 
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया है कि वह आईपीएल की मेगा नीलामी में श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स में शामिल करना चाहते थे क्योंकि मुख्य कोच पहले खिताब की तलाश में टीम को तैयार करना चाहते थे। पोंटिंग ने एक पॉडकास्ट में अपनी रणनीति के बारे में बात करते हुए कहा, तीन खिलाड़ी थे जिन्हें मैं लाना चाहता था। इनमें से एक खिलाड़ी अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के साथ तीन या चार साल से हैं। मैं एक ऐसे कप्तान को भी लाना चाहता था जिसके साथ मैंने पहले काम किया हो और जिसे काफी सफलता मिली हो। इसलिए हमने श्रेयस अय्यर को चुना। मैं युजी (चहल) को भी लाना चाहता था। इसलिए हमारे पास जो भारतीय खिलाड़ी हैं वे परफेक्ट हैं।
विज्ञापन

पंजाब ने श्रेयस को बनाया था कप्तान
पंजाब ने आगामी आईपीएल सत्र से पहले श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान नियुक्त किया था। श्रेयस ने पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कमान संभाली थी और अपनी कप्तानी में टीम को 10 साल बाद खिताब दिलाया था। श्रेयस ने कप्तानी में अपना दम दिखाया है। यही कारण है कि अब पंजाब किंग्स ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed