{"_id":"b55ef49a-3561-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pujara-completes-his-century-in-sehwag-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रविड़ के 'उत्तराधिकारी' पुजारा का सहवाग स्टाइल में शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द्रविड़ के 'उत्तराधिकारी' पुजारा का सहवाग स्टाइल में शतक
पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 23 Nov 2012 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट हो या वनडे आमतौर पर 99 रन के स्कोर पर खेलते हुए बाउंड्री मारने का जोखिम सहवाग ही उठा सकते हैं। सहवाग अपने सौंवे टेस्ट में केवल 30 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन लगता है पुजारा ने सहवाग को सौंवे टेस्ट की बधाई उन्हीं के अंदाज में देने की सोच ली थी। पुजारा जब 99 के स्कोर पर थे तो उनके सामने जेम्स एंडरसन मैच में दूसरी नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे थे। पुजारा ने एंडरसन की गेंद को जोरदार चौका मारते हुए अपना शतक पूरा किया।
विज्ञापन
माना जा रहा था कि राहुल द्रविड़ के संन्यास के बाद टीम इंडिया की 'दीवार' की जगह कोई नहीं ले पाएगा। लेकिन कुछ ही मैचों बाद ऐसा महसूस होने लगा है कि द्रविड़ का उत्तराधिकारी मिल गया है। चेतेश्वर पुजारा के रूप में टीम इंडिया को दूसरी दीवार मिल चुकी है।
विज्ञापन
पुजारा ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है वो काबिले तारीफ है। पुजारा इस सीरीज में अभी तक आउट नहीं हुए हैं। इस सीरीज की तीसरी पारी में पुजारा 114 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस सीरीज में पुजारा अब तक बिना आउट हुए 361 रन बना चुके हैं। एक तरफ जहां टीम इंडिया के धुरंधर बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे तो पुजारा लगातार रन बना रहे हैं। इंग्लैंड के पास पुजारा को आउट करने वाली बॉल नहीं है। उम्मीद है पुजारा दूसरे दिन अपनी नाबाद शतकीय पारी को और आगे ले जाते हुए टीम इंडिया को और मजबूती देंगे। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पुजारा के नाबाद शतक की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए थे।
विज्ञापन