फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pujab batter Abhishek Sharma slam T20 hundred against Bengal in Syed Mushtaq Ali Trophy T20 Tournament

SMAT: बंगाल के खिलाफ आया अभिषेक शर्मा का तूफान, महज 32 गेंदों पर जड़ दिया शतक; गुरु युवराज की बराबरी पर पहुंचे

Sun, 30 Nov 2025 10:37 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 30 Nov 2025 10:37 AM IST
सार

अभिषेक सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में पंजाब टीम की कमान संभाल रहे हैं। अभिषेक ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और प्रभसिमरन सिंह के साथ टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

विज्ञापन
Pujab batter Abhishek Sharma slam T20 hundred against Bengal in Syed Mushtaq Ali Trophy T20 Tournament
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन किया। बंगाल के खिलाफ एलीट ग्रुप सी मुकाबले में अभिषेक ने महज 32 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले अपना दम दिखाया। अभिषेक पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 टीम का स्थायी रूप से हिस्सा हैं और अगले साल टी20 विश्व कप से पहले उनका फॉर्म में रहना भारत के लिए सकारात्मक संकेत है। अभिषेक की दमदार बल्लेबाजी से पंजाब ने बंगाल के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 310 रन बनाए। अभिषेक ने 52 गेंदों पर आठ चौकों और 16 छक्कों की मदद से 148 रन बनाए।
विज्ञापन

शमी के ओवर से जुटाए 23 रन
अभिषेक सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में पंजाब टीम की कमान संभाल रहे हैं। अभिषेक ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और प्रभसिमरन सिंह के साथ टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। अभिषेक ने पहली ही गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी की और महज 12 गेंदों पर पचासा जड़ दिया। उन्होंने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के ओवर से 23 रन जुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 करियर का जड़ा आठवां शतक
अभिषेक और प्रभसिमरन ने इतनी आक्रामक होकर बल्लेबाजी की जिससे पंजाब का स्कोर 10 ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 163 रन हो गया। बंगाल के गेंदबाजों के पास इन दोनों का कोई तोड़ नहीं था। अभिषेक का 157 पारियों में यह आठवां टी20 शतक है और उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज में विराट कोहली आगे हैं जिन्होंने नौ शतक लगाए हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक सबसे तेज टी20 अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में अपने गुरु युवराज सिंह की बराबरी कर ली है। युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।
विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
क्रम बल्लेबाज गेंद मैच स्थान
1 दीपेंद्र सिंह ऐरी 9 नेपाल बनाम मंगोलिया हांगझोउ
2 आशुतोष शर्मा 11 रेलवे बनाम अरुणाचल प्रदेश रांची
3 अभिषेक शर्मा 12 पंजाब बनाम बंगाल हैदराबाद
4 युवराज सिंह 12 भारत बनाम इंग्लैंड डरबन
5 क्रिस गेल 12 मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स मेलबर्न
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed