{"_id":"5e6b25448ebc3ea80051a9d7","slug":"psl-matches-will-played-in-empty-stadium-says-pcb-after-coronavirus-spreading-across-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का प्रकोप, PCB ने PSL के सभी मैच बंद दरवाजे में करवाने का किया फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना का प्रकोप, PCB ने PSL के सभी मैच बंद दरवाजे में करवाने का किया फैसला
Fri, 13 Mar 2020 11:46 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
पीएसएल
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी घरेलू टी-20 लीग को बंद दरवाजे के अंदर करवाने का फैसला किया है। गुरुवार को पीसीबी ने पीएसएल के सभी मैचों को दर्शकों के बगैर करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के कराची समेत पाकिस्तान में तेजी से फैलने के बाद बोर्ड ने कहा कि शुक्रवार से सभी मैच बंद दरवाजों में होगा और बिके हुए सभी टिकट को वापस कर दिया जाएगा। कराची समेत पूरे पाकिस्तान में यह महामारी तेजी से फैल रही है। इसके अब तक 24 मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पीसीबी ने सावधानी बरतते हुए खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने के लिए कहा गया है और साथ ही दर्शकों से भी ऑटोग्राफ और सेल्फी नहीं लेने की अपील की है।
विज्ञापन