{"_id":"61f5289b7861fd586943dcc5","slug":"psl-2022-quetta-gladiators-vs-peshawa-zalmi-pacer-naseem-shah-pleaded-to-captain-sarfaraz-ahmed-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSL 2022: कप्तान सरफराज अहमद के सामने गेंदबाज नसीम शाह ने जोड़े हाथ, वायरल वीडियो में समझें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL 2022: कप्तान सरफराज अहमद के सामने गेंदबाज नसीम शाह ने जोड़े हाथ, वायरल वीडियो में समझें पूरा मामला
Sat, 29 Jan 2022 05:19 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 29 Jan 2022 05:19 PM IST
सार
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के सातवें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसमें सीजन का दूसरा मैच क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेला गया, जिसमें जाल्मी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के दौरान एक मजेदार वाकया भी देखने को मिला, जिसमें गेंदबाज अपनी पसंद की फील्डिंग के लिए कप्तान के सामने हाथ जोड़ने लगा।
विज्ञापन
नसीम शाह
- फोटो : social media
विस्तार
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के सातवें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसमें सीजन का दूसरा मैच क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेला गया, जिसमें जाल्मी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के दौरान एक मजेदार वाकया भी देखने को मिला, जिसमें गेंदबाज अपनी पसंद की फील्डिंग के लिए कप्तान के सामने हाथ जोड़ने लगा।
विज्ञापन
ये पूरा वाकया पेशावर की पारी का है। दरअसल पेशावर को जीत के लिए 27 गेंदों में 43 रन की जरूरत थी। उस वक्त गेंद नसीम शाह के हाथों में थी। इस दौरान नसीम अपनी पसंद की जगह पर फील्ड सेट करने के लिए विकेट के पीछे खड़े कप्तान सरफराज अहमद के सामने हाथ जोड़ते नजर आए।
विज्ञापन
Naseem Shah was literally pleading Sarfaraz to give him the field he wanted 🙈 pic.twitter.com/FGKkzNnJNe
विज्ञापन विज्ञापन— Taimoor Zaman (@taimoorze) January 28, 2022
मैच की बात करें तो क्वेटा की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 4 विकेट खोकर 190 रन बनाए। विल स्मीड ने सबसे अधिक 97 रन बनाए तो वहीं अहसान अली 73 रन बनाकर आउट हुए। पेशावर जाल्मी की तरफ से समीन गुल और उस्मान कादिर ने 2-2 शिकार किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर की टीम ने 19.4 ओवर में महज 5 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। टीम के लिए हुसैन तलत ने 52 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान शोएब मलिक ने नाबाद 48 रन बनाए। क्वेटा की ओर से मोहम्मद नवाज ने सर्वाधिक 3 शिकार किए, जबकि जेम्स फॉक्नर और नसीम शाह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।