{"_id":"6200efac75529f4133242c2a","slug":"psl-2022-pakistan-s-hasan-ali-gets-challenge-from-a-fan-on-celebration-style-fan-copies-hasan-ali-celebration-style-watch-funny-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSL 2022: सेलिब्रेशन स्टाइल पर पाकिस्तान के हसन अली को मिली एक फैन से चुनौती, देखें मजेदार VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL 2022: सेलिब्रेशन स्टाइल पर पाकिस्तान के हसन अली को मिली एक फैन से चुनौती, देखें मजेदार VIDEO
Mon, 07 Feb 2022 03:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 07 Feb 2022 03:39 PM IST
सार
हसन ने कराची की पारी के सातवें ओवर में 34 वर्षीय इंग्लिश बल्लेबाज इयान कोकबेन को अपना शिकार बनाया। उन्होंने कोकबेन को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद हसन ने अपने चिरपरिचित अंदाज में जश्न भी मनाया।
विज्ञापन
हसन अली और फैन
- फोटो : twitter@psl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान सुपर लीग 2022 का सातवां सीजन जारी है। रविवार को इस सीजन के 14वें मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड का सामना कराची किंग्स से हुआ। इस मैच में तेज गेंदबाज हसन अली को उनसे एक फैन से जबरदस्त चुनौती मिली। यह फैन हसन अली के सेलिब्रेशन स्टाइल की नकल करता दिखा। इस मैच में शादाब खान की इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम ने 42 रनों से जीत हासिल की।
कराची नेशनल स्टेडियम में खेला गया मैच
कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में इस्लामाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। टीम की ओर से पॉल स्टर्लिंग ने 30 गेंदों पर 39 रन, एलेक्स हेल्स ने 21 गेंदों पर 30 रन और कॉलिन मुनरो ने 33 गेंदों पर 33 रन बनाए। वहीं, कप्तान शादाब खान ने 19 गेंदों पर 34 रन की आक्रामक पारी खेली।
कराची की टीम 42 रन से हार गई मैच
जवाब में कराची किंग्स 20 ओवर में नौ विकेट पर 135 रन ही बना सकी। टीम के लिए शादाब खान ने 28 गेंदों पर नाबाद 47 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका। इस्लामाबाद की ओर से शादाब ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट झटके। इसके अलावा हसन अली, मोहम्मद वसीम जुनियर और वकास मसूद को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
हसन अली की नकल करता देखा गया फैन
हसन ने कराची की पारी के सातवें ओवर में 34 वर्षीय इंग्लिश बल्लेबाज इयान कोकबेन को अपना शिकार बनाया। उन्होंने कोकबेन को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद हसन ने अपने चिरपरिचित अंदाज में जश्न भी मनाया। अली के इस सेलिब्रेशन स्टाइल को स्टैंड में बैठे उनके एक फैन ने नकल की। इस फैन का वीडियो पाकिस्तान सुपर लीग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- इस सेलिब्रेशन को रेट करें।
अंक तालिका में बाबर की कराची किंग्स सबसे नीचे
अंक तालिका की बात करें तो इस्लामाबाद की टीम पांच मैचों में तीन जीतकर और छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, बाबार आजम की कराची टीम पांच में से पांचों मैच हार चुकी है। टीम अंक तालिका में सबसे नीचे छठे स्थान पर है। मुल्ताल सुल्तांस की टीम पांच मैचों में पांच जीतकर 10 अंकों के साथ टॉप पर है।

View this post on Instagram