{"_id":"603e321586675862a9763a5f","slug":"psl-2021-to-go-ahead-as-scheduled-despite-3-more-covid-positive-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSL: तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव, दो विदेशी खिलाड़ी भी शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL: तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव, दो विदेशी खिलाड़ी भी शामिल
Tue, 02 Mar 2021 06:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 02 Mar 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान सुपर लीग
- फोटो : ट्विटर @thePSLt20
पाकिस्तान सुपर लीग में तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो विदेशी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ का एक सदस्य शामिल हैं। बावजूद इसके पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि टूर्नामेंट पर इसका कोई असर नहीं होगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया निदेशक सामी बर्नी ने संक्रमित पाए गए तीन व्यक्तियों के नाम नहीं बताए। बर्नी ने नेशनल स्टेडियम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं इसकी पुष्टि करता हूं कि दो विदेशी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ का एक सदस्य कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया है।' उन्होंने बताया कि एक क्रिकेटर इस्लामाबाद युनाइटेड टीम का है, जिसके खिलाड़ी फवाद अहमद को पहले ही पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
पीसीबी अधिकारी ने यह भी कहा कि एक और टीम के जांच नतीजे अभी आने बाकी है। उन्होंने कहा, 'टीम मालिकों के साथ वर्चुअल बैठक में कोरोना प्रोटोकॉल और बायो बबल संबंधी दिशा निर्देशों का और कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।' बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर फवाद अहमद पॉजिटिव पाए गए थे जो पृथकवास पर हैं।
विज्ञापन