बीच टूर्नामेंट में टाला गया PSL 2021, कोरोना की वजह से आनन-फानन में हुआ फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सबसे बड़ी टी-20 लीग को टूर्नामेंट के बीच में स्थगित कर दिया गया है। आईपीएल की तर्ज पर शुरू किए गए पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन में अचानक ही कोरोना विस्फोट हुआ है। बीते तीन दिन के भीतर आधा दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी और स्टाफ कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
📢 HBL PSL 6 POSTPONED
PCB Chief Executive Wasim Khan, Director – Commercial and Babar Hamid, will hold a media conference at the National Stadium at 3pm to provide further updates.विज्ञापन
Read more:https://t.co/GM68WWmnT8
#HBLPSL6 — PakistanSuperLeague (@thePSLt20) March 4, 2021
आयोजन समिति और विभिन्न फ्रैंचाइजी के बीच आज हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। पीसीबी ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि, '20 फरवरी से शुरू टूर्नामेंट में 11 दिन के भीतर ही सात कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं इसलिए यह फैसला लिया गया है। हमारा बोर्ड खिलाड़ियों, यात्रियों की सुरक्षा को प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य सभी छह टीमों के लिए पीसीआर टेस्ट, वैक्सीन और आइसोलेशन व्यव्स्था मुहैया करना है। दोपहर तीन बजे एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जहां टूर्नामेंट का भविष्य तय किया जाएगा।
1 मार्च को आया था पहला मामला
इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बीच मुकाबला शुरू होने से दो घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर फवाद अहमद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद मैच को एक दिन के लिए स्थगित किया गया था। पीसीबी ने खुद ट्वीट कर यह भी बताया था कि इस्लामाबाद यूनाइटेड के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले पेशावर जाल्मी के कप्तान वहाब रियाज और हेड कोच डैरेन सैमी को कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के बाद क्वारंटीन में रहना पड़ा था फिर दोनों 21 फरवरी को दोबारा टीम के साथ जोड़ा गया था।
Quetta Gladiators-Islamabad United match rescheduled for Tuesday, 2 March, at 7pm PKT. More details to follow shortly. #HBLPSL6 #IUvQG
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 1, 2021
अगले ही दिन तीन और लोग संक्रमित हुए
2 मार्च को दो विदेशी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ का एक सदस्य संक्रमित पाया गया था। बावजूद इसके पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा खा कि टूर्नामेंट पर इसका कोई असर नहीं होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया निदेशक सामी बर्नी ने संक्रमित पाए गए तीन व्यक्तियों के नाम नहीं बताए थे। बर्नी ने नेशनल स्टेडियम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सभी फ्रैंचाइजी को कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की बात कही गई है।
इंग्लैंड के टॉम बेंटन सहित दो विदेशी खिलाड़ी पॉजिटिव
लगातार तीसरे दिन खबर आई कि दो विदेशी खिलाड़ियों समेत सहयोगी स्टॉफ के एक सदस्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। इंग्लैंड के टॉम बेंटन उन दो विदेशी खिलाड़ियों में एक थे, जिन्हें पृथकवास में रखा गया।
— Tom Banton (@TBanton18) March 3, 2021
बेंटन ने ट्वीट किया था, 'दुर्भाग्य से मैं कल कोरोना जांच में पॉजिटिव आया और अब मैं पृथकवास में हूं और पीएसएल प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं। अच्छी बात है कि अभी तक मुझे कोई लक्षण नहीं हैं, मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।'