पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज क्रिस लिन कोविड-19 महामारी के संक्रमण के चलते सोमवार को इस टूर्नामेंट के बीच से स्वदेश लौट गए। पिछले साल आईपीएल नीलामी में लिन को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। लिन से पहले भी कई विदेशी खिलाड़ी कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए पीएसल के बीच से स्वदेश लौट चुके हैं।
PSL: क्रिस लिन ने एक दिन पहले जड़ा था 55 गेंदों में तूफानी शतक, अब कोरोना के डर से लौटे स्वदेश
लिन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'पीएसएल में खेलने का लुत्फ उठाया। दुर्भाग्य से इन हालात में मैंने स्वदेश लौटने का फैसला किया। मैंने हमेशा से कहा है कि जीवन क्रिकेट से अधिक महत्वपूर्ण है और निश्चित तौर पर यह उन मामलों में से एक है। मुझे लाहौर कलंदर्स पर पूरा भरोसा है कि वे खिताब जीतेंगे लेकिन दोस्तों, इससे भी अहम है कि लुत्फ उठाओ। इससे जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद।'
A post shared by Chris Lynn (@lynny_50) on
इससे पहले कोविड-19 महामारी को देखते हुए इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, जेसन राय, टाइमल मिल्स, लियान डासन, लियाम लिविंगस्टोन, लुईस ग्रेगरी और जेम्स विंस, वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट, दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसेयु और जेम्स फोस्टर (कोच) पीएसएल से हट चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया लौटे लिन को सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, 14 दिन तक स्वयं को बाकी लोगों से पृथक रखना होगा। बता दें कि लिन ने एक दिन पहले यानी रविवार को इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 55 गेंदों में 12 चौके और 8 छक्के की मदद से 113 रन की ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली थी।