फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन ने 8 साल पहले आज ही के दिन रचा था इतिहास, जड़ा था शतकों का शतक

Mon, 16 Mar 2020 05:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 16 Mar 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar created history On This Day in 2012,100 international centuries 
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले टीम इंडिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन आठ साल पहले शतकों का शतक जड़ा था। मास्टर ब्लास्टर नाम से मशहूर सचिन ने साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे में शतक जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक पूरा किया था।


 

Sachin Tendulkar created history On This Day in 2012,100 international centuries 
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

16 मार्च 2012 को सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 शतक पूरे कर लिए थे। सचिन ने तो अपने शतक पूरे कर लिए, लेकिन टीम इंडिया यह मुकाबला पांच विकेट से हार गई थी। सचिन ने इस मैच में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 114 रन की शतकीय पारी खेली थी। सचिन के अलावा विराट कोहली 66 और रैना 51 रनों का योगदान दिया था। 
 

Sachin Tendulkar created history On This Day in 2012,100 international centuries 
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

इस मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मुशफिकुर रहीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने चार गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया था। बांग्लादेश की तरफ से तमीम इकबाल ने सर्वाधिक 70 रन बनाए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Tendulkar created history On This Day in 2012,100 international centuries 
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 और वन-डे में 49 शतक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed