{"_id":"59c1679f4f1c1bb2688b56d2","slug":"pro-kabaddi-league-2017-puneri-paltan-vs-haryana-steelers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी में पुणेरी पलटन ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी में पुणेरी पलटन ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
पुनेरी पलटन बनाम हरियाणा स्टीलर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानदार प्रदर्शन के दम पर पुणेरी पलटन ने प्रो कबड्डी लीग में हरियाणा स्टीलर्स को 37-25 से हरा दिया। संदीप नरवाल (09 अंक), राजेश मंडल (07 अंक) ने प्रमुख योगदान दिया। पुणेरी पलटन के रेडरों ने 15 अंक बटोरे जबकि रक्षकों ने 17 अंक अर्जित किए। पुणेरी पलटन अब जोन ए में 11 मैचों में 42 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है जबकि हरियाणा स्टीलर्स के 16 मैचों में 49 अंक हैं।
पुणेरी पलटन पहले ही मिनट में 2-0 से आगे हो गई थी। वजीर सिंह ने सफल रेड के साथ हरियाणा का खाता खोला था। पहले पांच मिनट में स्कोर 4-4 से बराबरी का था। दसवें मिनट में भी स्कोर 7-7 से बराबरी का था। उसके बाद पुणेरी पलटन ने 16-10 की बढ़त बना ली। पैंतीसवें मिनट में ऑलआउट के साथ 33-20 की मजबूत बढ़त लेकर पुणेरी पलटन ने अपनी जीत तय कर ली थी।