फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Priya Saroj congratulates Rinku Singh on his birthday see photos

Rinku Singh B'day: रिंकू के जन्मदिन पर मंगेतर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर दी बधाई

Sun, 12 Oct 2025 08:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 12 Oct 2025 08:45 PM IST
सार

रिंकू सिंह के 28वें जन्मदिन पर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने भी उन्हें बधाई दी। प्रिया ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे रिंकू सिंह'। प्रिया ने जो तस्वीरें साझा की हैं वो उनकी और भारतीय बल्लेबाज की सगाई की हैं।

विज्ञापन
Priya Saroj congratulates Rinku Singh on his birthday see photos
प्रिया सरोज-रिंकू सिंह - फोटो : ipriyasarojmp (instagram)

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी मंगतेर और सांसद प्रिया सरोज ने उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर सपा सांसद ने रिंकू की तस्वीरें पोस्ट कीं। रिंकू हाल ही में एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने ही पाकिस्तान के खिलाफ चौका लगाकर भारत को फाइनल में जीत दिलाई थी।
विज्ञापन


प्रिया ने दी रिंकू को बधाई
रिंकू सिंह के 28वें जन्मदिन पर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने भी उन्हें बधाई दी। प्रिया ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे रिंकू सिंह'। प्रिया ने जो तस्वीरें साझा की हैं वो उनकी और भारतीय बल्लेबाज की सगाई की हैं। इनमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं और दोनों के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान है। इसके अलावा प्रिया ने अपनी सगाई की वीडियो भी इंस्टा स्टोरी पर साझा की।
विज्ञापन
Trending Videos

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PRIYA SAROJ (@ipriyasarojmp)


विज्ञापन

विज्ञापन

Priya Saroj congratulates Rinku Singh on his birthday see photos
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की सगाई में पहुंचे दिग्गज - फोटो : @yadavakhilesh
जून में हुई थी सगाई
भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इसी साल आठ जून को  समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज से  लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में सगाई की थी। रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी में राजनीति की चर्चित हस्तियों का जमावड़ा लगा था। इनमें सपा मुखिया अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सभी ने इस नई जोड़ी को आशीर्वाद दिया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed