प्रिया प्रकाश के प्यार में बोल्ड हुआ यह क्रिकेटर, फोटो शेयर कर बोला- बन गया वेलेंटाइन-डे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर कुछ ही दिनों में इंटरनेट पर सुपरहिट हो चुकी हैं। इसकी वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'ओरू आडर लव' के सीन का वायरल होना।
महज 26 सेकेंड के वीडियो को देखने के बाद प्रिया प्रकाश के दीवानों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बता दें सोशल मीडिया पर इसके मीम भी बनना शुरू हो गए हैं। सबसे खास बात यह है कि वीडियो वेलेंटाइन वीक में वायरल हो रहा है।
आगामी फिल्म के गीत 'मानिक्य मलाराया पूवी' में प्रिया के चेहरे के एक्सप्रेशंस ने भारतीयों को तो अपना दीवाना बनाया ही है, अब उनकी फैन लिस्ट में एक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर का नाम भी जुड़ गया है।
कौन है यह दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर, जो प्रिया की अदा पर हो गया क्लीन बोल्ड
जी हां, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी मलयाली एक्ट्रेस के फैन बन गए हैं। एनगिडी ने एक फैन द्वारा बनाया वीडियो शेयर किया और साथ ही लिखा, 'वेलेंटाइन-डे बन गया।' इस वीडियो मीम में दिख रहा है कि प्रिया प्रकाश के वायरल हो चुके वीडियो में एनगिडी वो लड़के हैं, जो एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस पर अपनी मुस्कान छिपा नहीं पा रहे हैं।
A Gift for you ! pic.twitter.com/saevYtA53f
— Lucifer (@LuciferMinati) February 12, 2018
Valentines day Done 😂😂😂 https://t.co/KXKen3pFUJ
— Lungi Ngidi (@NgidiLungi) February 15, 2018
21 वर्षीय एनगिडी ने हाल ही में टीम इंडिया के खिलाफ सेंचुरियन में अपने टेस्ट करियर का डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट में अपनी प्रतिभा दर्शायी और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके। तेज गेंदबाज को चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी आईपीएल के लिए अपनी टीम में शामिल किया है।