Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw was seen involved in a heated verbal exchange with his former team Mumbai teammates

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ ने बीच मैदान खोया आपा, मुबंई टीम के खिलाड़ियों के साथ उलझे; मुशीर को दिखाया बल्ला

Tue, 07 Oct 2025 08:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 07 Oct 2025 08:11 PM IST
सार

पृथ्वी ने मुंबई के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 219 गेंदों पर 181 रन बनाए। हालांकि, उनकी यह पारी विवादित तरीके से समाप्त हुई जहां वह एक बार फिर विवादों में घिर गए।

विज्ञापन
Prithvi Shaw was seen involved in a heated verbal exchange with his former team Mumbai teammates
पृथ्वी शॉ - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी की शुरुआत से पहले बल्ले से दम दिखाया और अभ्यास मैच में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए अपनी पुरानी टीम मुंबई के खिलाफ शतक जड़ा। हालांकि, आउट होने के बाद वह अपना आपा खो बैठे और मुंबई टीम के खिलाड़ियों के साथ उलझ गए। पृथ्वी आठ साल तक मुंबई से खेलने के बाद इस सीजन महाराष्ट्र टीम से जुड़े हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

पृथ्वी ने बल्ले से दिखाया दम
पृथ्वी ने मुंबई के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 219 गेंदों पर 181 रन बनाए। हालांकि, उनकी यह पारी विवादित तरीके से समाप्त हुई जहां वह एक बार फिर विवादों में घिर गए। पृथ्वी इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और दोहरा शतक लगाने की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन मुशीर खान की गेंद पर स्वीप शॉट मारने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच थमा बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आउट होने के बाद पृथ्वी मुंबई टीम के खिलाड़ियों से भिड़ गए। पृथ्वी उस वक्त इतने गुस्से में थे कि उन्होंने मुशीर को बल्ला दिखाया। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पृथ्वी के गुस्से का कारण क्या था, लेकिन अंपायर ने बीच-बचाव कर पृथ्वी को अलग किया और मामले को शांत कराया। मालूम हो कि मुशीर भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान के भाई हैं। पृथ्वी का मुशीर से उलझने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पृथ्वी मुशीर को बल्ले दिखा रहे हैं जिसके बाद अंपायर ने उन्हें अलग कराया। इसके बाद जब पृथ्वी शॉ ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे तो उनकी सिद्धेश लाड से भी बहस हो गई थी। फिर अंपायर को बीच बचाव के लिए बीच में आना पड़ा।

विज्ञापन

पृथ्वी लंबे समय से भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं। लेकिन, उन्होंने टीम इंडिया के लिए तीनों प्रारूप खेले हैं। पृथ्वी ने 2018 में टेस्ट डेब्यू पर वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक ठोका था। उनका हालांकि विवादों से पुराना नाता रहा है। पृथ्वी ने इस साल मुंबई टीम से अपना नाता तोड़ लिया था और महाराष्ट्र का प्रतिनिधत्व करने का फैसला किया था। पृथ्वी ने बल्ले से दम दिखाकर चयनकर्ताओं को संदेश दिया, लेकिन इस विवाद के बाद एक बार फिर वह मुश्किल में घिरते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed