फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw selfie row Mumbai Court grants bail to Influencer Sapna Gill and others accused

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ से हाथापाई मामले में सपना गिल को जमानत, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने अदालत में दी यह दलील

Tue, 21 Feb 2023 02:46 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 21 Feb 2023 02:46 AM IST
सार

पिछले सप्ताह मुंबई में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान शॉ और सपना गिल के बीच कहासुनी हुई थी। साथ ही हाथापाई तक की नौबत आ गई थी।

विज्ञापन
Prithvi Shaw selfie row Mumbai Court grants bail to Influencer Sapna Gill and others accused
सपना गिल और पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई की एक अदालत ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई मामले में गिरफ्तार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल को जमानत दे दी। गिल के साथ तीन अन्य लोगों को भी जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मुंबई में पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पृथ्वी शॉ के साथ सपना गिल की कहासुनी हुई थी। साथ ही उनकी कार पर हमला किया गया था।

विज्ञापन


इस मामले के बाद मुंबई पुलिस ने सपना गिल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। हालांकि, कोर्ट ने पुलिस की आरोपियों की चार दिन की रिमांड की अर्जी को खारिज कर दिया था। इसके बाद गिल, उसके दोस्त शोभित ठाकुर और दो अन्य रुद्र सोलंकी और साहिल सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अन्य आरोपियों ने अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी। सोमवार को अंधेरी कोर्ट के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने दलीलें सुनने के बाद सभी को जमानत दे दी। गिल ने वकील काशिफ अली खान के माध्यम से दायर अपने आवेदन में दावा किया कि उनके खिलाफ एफआईआर पूरी तरह से झूठे और फर्जी आरोपों पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें पूरा मामला?
मुंबई पुलिस ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर कथित रूप से हमला करने के लिए आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। इनमें सपना गिल भी शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, शॉ अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए एक फाइव स्टार होटल गए थे, तभी कुछ अज्ञात लोग उनकी टेबल के पास आए और सेल्फी लेने पर जोर दिया। पृथ्वी ने दो लोगों के साथ सेल्फी भी ली, लेकिन कुछ देर बाद वही समूह फिर से सेल्फी लेने की मांग करते हुए वापस आ गया। शॉ ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं, उन्हें परेशान न किया जाए। जब उन्होंने सेल्फी लेने की जिद की तो पृथ्वी के दोस्त ने होटल मैनेजर को फोन कर उनकी शिकायत की। इसके बाद होटल मैनेजर ने आरोपियों को होटल से चले जाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed