{"_id":"5dd134918ebc3e54b36aed87","slug":"prithvi-shaw-returns-with-half-century-in-syed-mushtaq-ali","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैन के बाद पृथ्वी शॉ की धमाकेदार वापसी, पहले ही मैच जड़ा अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बैन के बाद पृथ्वी शॉ की धमाकेदार वापसी, पहले ही मैच जड़ा अर्धशतक
Sun, 17 Nov 2019 05:22 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 17 Nov 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
आठ महीने के बैन के बाद टीम इंडिया के 'वंडर ब्वॉय' नाम से मशहूर युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार वापसी की है। उन्होंने रविवार को मुंबई की तरफ से खेलते हुए असम के खिलाफ 39 गेंदों में 63 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डेप टेस्ट में फेल होने के कारण बीसीसीआई ने पृथ्वी शॉ पर आठ महीने का बैन लगाया था। उन्हें आठ महीने के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से प्रतिबंधित किया था। इसी 16 नवंबर को उन पर लगा बैन खत्म हुआ है। बैन के बाद अपने पहले ही मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़कर वापसी को यादगार बनाया।
विज्ञापन
भारतीय टीम में वापसी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मेरा ध्यान सिर्फ रन बनाने पर रहेगा। इस बारे में सोचना चयनकर्ताओं का काम है। मेरा काम रन बनाना और टीम को जीत दिलाना है।'
विज्ञापन
इसके अलावा निलंबन के बारे में पूछे जाने पर शॉ ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा। जाहिर है मैं निराश था। प्रतिबंध के पहले 20-25 दिन मैं काफी परेशान था, मैं यह नहीं समझ पा रहा था कि ये कैसे हुआ। मेरे अभ्यास करने पर 15 सितंबर तक रोक लगी थी इसलिए मैं लंदन गया और खुद को मानसिक तौर पर मजबूत करने के लिए काम करना शुरू किया।'
बता दें कि उन्हें हाल ही में मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। शॉ ने आखिरी आखिरी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच 23 अक्तूबर, 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेला था।