फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi shaw purchased new BMW car after IPL 2021, says from bottom to here

पृथ्वी शॉ: 21 वर्षीय बल्लेबाज ने खरीदी चमचमाती बीएमडब्ल्यू कार, पिता के साथ तस्वीर साझा कर लिखी दिल की बात

Sun, 17 Oct 2021 10:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 17 Oct 2021 10:03 PM IST
सार

भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2021 की समाप्ति के बाद खुद को एक शानदार गिफ्ट सौंपी है। 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने रविवार को अपने नए कार की तस्वीर साझा करते हुए खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
Prithvi shaw purchased new BMW car after IPL 2021, says from bottom to here
पृथ्वी शॉ - फोटो : instagram@prithvishaw

विस्तार

भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2021 की समाप्ति के बाद खुद को एक शानदार गिफ्ट सौंपी है। 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने रविवार को अपने नए कार की तस्वीर साझा करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई बीएमडब्ल्यू कार की तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने अपने दिल की बात भी की।  

विज्ञापन


अपने पिता पंकज शॉ के साथ पृथ्वी ने नई कार की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, 'नीचे से शुरू करते हुए हम आज यहां।' 

View this post on Instagram

A post shared by PRITHVI SHAW (@prithvishaw)

विज्ञापन


पृथ्वी का करियर हालांकि अभी छोटा है, लेकिन इस दौरान उन्होंने कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान भी बना ली है। शॉ का आक्रामक अंदाज और तेजी से रन बनाने की क्षमता ने उन्हें भारतीय टीम में जगह बनाने में मदद की। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कठिन परिस्थितियों से निकलकर अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी। शॉ की कप्तानी में भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉ पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने रणजी, दलीप ट्रॉफी और टेस्ट डेब्यू में शतक जमाया है। हालांकि इसके बाद उन्हें कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी की। उन्होंने हाल ही में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शानदार बल्लेबाजी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed