फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw is back says he was worried about technique after getting dropped in Australia

IPL में पृथ्वी का सुपर 'शॉ': ऑस्ट्रेलिया दौरे में हुए थे टीम से बाहर, अब सुधारी अपनी बड़ी कमजोरी

Mon, 19 Apr 2021 01:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 19 Apr 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
Prithvi Shaw is back says he was worried about technique after getting dropped in Australia
पृथ्वी शॉ - फोटो : pti

दिल्ली कैपिटल्स की जान पृथ्वी शॉ अपनी तकनीक में किए गए कुछ बदलावों से आईपीएल 2021 में कमाल कर रहे हैं। पृथ्वी ने कहा कि वे ऑस्ट्रेलिया दौरे में खराब प्रदर्शन के चलते टीम से बाहर होने के बाद अपनी तकनीक को लेकर काफी चिंतिंत थे। हालांकि अब 14वें सीजन के शुरुआती तीन मुकाबलों में उनके बल्ले ने जमकर रन उगला है। 21 वर्षीय शॉ लगातार रन बना रहे हैं।

विज्ञापन


बीते साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए एडिलेड टेस्ट में लचर प्रदर्शन के कारण शॉ को बाकी मुकाबलों के लिए ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि एडिलेड टेस्ट के बाद उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में आठ मुकाबलों में कुल 827 रन बनाए। टूर्नामेंट के इतिहास में इतना अच्छा प्रदर्शन किसी खिलाड़ी ने नहीं किया था। 
विज्ञापन


आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले में ही शॉ ने चेन्रई के खिलाफ 38 गेंदों में शानदार 72 रन बनाए थे। अपने खेल के बारे में बात करते हुए शॉ ने कहा कि मैंने अपने शुरुआती पलों के खेल में काफी सुधार किया है। ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद विजय हजारे ट्रॉफी से पहले मैंने अपने कोच प्रशांत शेट्टी सर और प्रवीन आमरे सर के साथ काम किया और वह मेरे लिए काफी लाभदायक रहा। मैंने विजय हजारे ट्रॉफी में कुछ तकनीकी बदलावों के साथ अपना स्वाभाविक खेल खेला जो मेरे पक्ष में गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही शॉ ने कहा कि, आईपीएल 2021 के लिए मुझे ज्यादा अभ्यास करने का मौका नहीं मिला, परंतु प्रशांत सर, प्रवीन सर और रिकी पोंटिंग सर के साथ मैंने बहुत कुछ सीखा। दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग के बारे में बात करते हुए शॉ ने कहा कि, वे मुझे पूरी छूट देते हैं अपना स्वाभाविक खेल खेलने के लिए। हम हमेशा इसपर चर्चा करते हैं कि पहले 6 ओवरों में एक अच्छी पार्टनरशिप काफी महत्वपूर्ण है। 


रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब के खिलाफ भी शॉ ने 17 गेंदों में 32 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं  शिखर धवन ने भी 49 गेंदों में 92 रनों की शानदार पारी खेली। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 195 रन बनाए। 196 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 18.2 ओवरों में 6 विकटों से जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed