फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   prithvi shaw create history after hit six four in six balls shivam mavi reaction after match video viral

IPL 2021: पहले ओवर में 6 चौके जड़ पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास, फिर शिवम मावी ने दबाया गला

Fri, 30 Apr 2021 12:16 PM IST
कुमार संभव खेल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
खेल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Fri, 30 Apr 2021 12:16 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 25वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुआ। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए।

विज्ञापन
prithvi shaw create history after hit six four in six balls shivam mavi reaction after match video viral
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 25वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुआ। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए। जवाब में दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने तूफानी बल्लेबाजी की। पृथ्वी शॉ ने तो पहले ही ओवर में इतिहास रच दिया। उन्होंने 6 गेंद पर लगातार 6 चौके धमाकेदार चौके लगाए और इतिहास रच दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, कोलकाता के खिलाफ दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। 20 ओवर में कोलकाता ने 6 विकेट पर 154 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 27 गेंद पर 43 रन की धमाकेदार पारी खेली। जवाब में दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ ने पहले ही ओवर में इतिहास रच दिया।
विज्ञापन


बता दें कि कोलकाता के खिलाफ पारी की शुरुआत करने आए पृथ्वी शॉ ने शिवम मावी के पहले ओवर में 25 रन बटोरे। इस ओवर में उन्होंने 6 गेंदों पर लगातार 6 चौके लगाए। किसी भी सीजन में पारी के पहले ही ओवर में इस तरह से लगातार छह गेंद पर चौके लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज बने। शिवम मावी की पहली गेंद वाइड थी, जिसके बाद पृथ्वी ने लगातार 6 गेंदों को चौके के लिए बाउंड्री पार भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
पृथ्वी आईपीएल में किसी एक गेंदबाज के ओवर की हर गेंद को चौके के लिए भेजने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले साल 2012 में अजिंक्य राहणे ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक ओवर में हर गेंद पर चौके लगाए थे। 2021 में पृथ्वी ने कोलकाता के खिलाफ ऐसा ही कमाल कर दिखाया। इसके साथ पृथ्वी आईपीएल के 14वें सीजन में सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया। वह 18 गेंद पर 50 रन बनाकर टूर्नामेंट के इतिहास में दिल्ली की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक बनाने के मामले में ऋषभ पंत के साथ संयुक्त रूप के दूसरे स्थान पर हैं। 

...और शिवम मावी ने दबाया पृथ्वी का गला
बता दें कि पृथ्वी शॉ की इस पारी की बदौलत दिल्ली ने कोलकाता को 7 विकेट से हरा दिया। मैच के बाद पृथ्वी शॉ और शिवम मावी आपस में बात करते दिखे। उस दौरान शिवम मावी ने मजाक में पृथ्वी शॉ का गला भी दबाया। शॉ और शिवम मावी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed