IND vs ENG: पृथ्वी शॉ-सूर्यकुमार का क्वारंटीन समय पूरा, लॉर्ड्स में टीम इंडिया के साथ जुड़े
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव शनिवार को क्वारंटीन समय पूरा करने के बाद लॉर्ड्स में भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने ट्वीट करके दी है। पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे। वे वहां चोटिल शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी तीसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध होंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से लीड्स में होगा। पृथ्वी शॉ को टीम के लिए बैकअप ओपनर जबकि सूर्यकुमार यादव को मिडिल ऑर्डर में चुना जा सकता है। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का हालिया फॉर्म बहुत अच्छा नहीं रहा है और ऐसे में टीम प्रबंधन के पास ये दो खिलाड़ी विकल्प के रूप में मौजूद होंगे।
Hello @PrithviShaw and @surya_14kumar. Welcome to Lord's! #ENGvIND #TeamIndia pic.twitter.com/CPwBY9X0Sy
— BCCI (@BCCI) August 14, 2021विज्ञापन