फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw Akriti Agarwal Engagement Photos Social Media Reaction Instagram

Prithvi-Akriti Engagement: पृथ्वी शॉ ने की गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Sun, 08 Mar 2026 04:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 08 Mar 2026 04:39 PM IST
सार

भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रविवार को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी।

विज्ञापन
Prithvi Shaw Akriti Agarwal Engagement Photos Social Media Reaction Instagram
पृथ्वी-आकृति - फोटो : prithvishaw (instagram)

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रविवार को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। बता दें कि, हाल ही में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पृथ्वी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समारोह में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं आकृति अग्रवाल?
आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया की जानी-मानी पर्सनैलिटी हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 3.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उन्होंने तेलुगु क्राइम थ्रिलर फिल्म त्रिमुखा से एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा है। आकृति का जन्म लखनऊ में हुआ था, लेकिन बाद में वो मुंबई आ गई। मुंबई के एक रेस्टोरेंट से ब्लैक आउटफिट में पृथ्वी शॉ के साथ निकलते हुए आकृति का एक वीडियो वायरल हुआ। इससे वह रातों-रात स्टार हो गईं और उनके फॉलोअर्स बढ़ने लगे। आकृति अग्रवाल सिर्फ इन्फ्लुएंसर ही नहीं, बल्कि वह फिल्मों की ओर भी कदम बढ़ा रही हैं। 
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ का करियर
दाएं हाथ के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ लंबे वक्त से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें पिछली बार भारत के लिए 2021 में खेलते देखा गया था। उन्होंने अब तक भारत के लिए पांच टेस्ट, छह वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। वहीं, 65 फर्स्ट क्लास, 71 लिस्ट ए और 124 टी20 मैचों में उनके नाम क्रमश: 5093, 3592 और 3085 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed