चर्चा: पीएम मोदी ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों से 13 जुलाई को करेंगे बात, खेल मंत्री सहित ये लोग भी रहेंगे मौजूद
भारत का पहला दल एयर इंडिया से रवाना होगा। भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों से 13 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। इस दौरान वह खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाएंगे। करोना महामारी के चलते यह बातचीत वर्चुअल होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री किरन रिजिजू भी मौजूद रहेंगे। इसके तीन दिन बाद भारतीय एथलीटों का जत्था टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के लिेए रवाना होगा।
टोक्यो ओलंपिक में इस बार देश के 120 से ज्यादा एथलीटों ने क्वालीफाई किया है। हालांकि भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आधिकारिक संख्या का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। भारत का पहला दल 17 जुलाई को एयर इंडिया के जरिए रवाना होगा।
PM Modi will interact with Indian athletes’ contingent bound for #TokyoOlympics on July 13 via video conferencing. He had recently reviewed preparations for their facilitation at #Tokyo2020. Sports Min Anurag Thakur, MoS Nisith Pramanik & Law Min Kiren Rijiju will be present too pic.twitter.com/FXILTSlM8R
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 11, 2021
इससे पहले सरकार के जनभागीदारी मंच 'मायगव इंडिया' ने ट्वीट कर कहा था कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले टोक्यो के लिये ओलंपिक जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनसे बात करेंगे।
Hon’ble PM Shri @narendramodi will interact with #Tokyo Olympic bound athletes to motivate them ahead of their participation in the forthcoming Games, which will be held from 23 July to 8th August 2021. #Cheer4India
Register for the event at: https://t.co/K3OLvhMPji pic.twitter.com/Osr6JYM3xR — MyGovIndia (@mygovindia) July 8, 2021
भारतीय दल में 120 से अधिक सदस्य शामिल
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने गुरुवार को बताया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल 17 जुलाई को टोक्यो रवाना होगा। आईओए इससे तीन दिन पहले 14 जुलाई को अपने खिलाड़ियों को तोक्यो भेजना चाहता था लेकिन खेलों के आयोजकों ने उनका आग्रह स्वीकार नहीं किया जिस पर आईओए प्रमुख ने निराशा व्यक्त की। भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों को टोक्यो पहुंचने पर तीन दिन के अनिवार्य पृथकवास पर रहना होगा। भारतीय दल में 120 से अधिक सदस्य शामिल हैं।