फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   preview: newzeland vs west indies, world cup 2015

गेल के भरोसे न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी विंडीज टीम

Sat, 21 Mar 2015 06:46 AM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 06:46 AM IST
विज्ञापन
preview: newzeland vs west indies, world cup 2015

वर्ल्ड कप के चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज की टीम को विश्व कप क्वार्टर फाइनल में शनिवार को सह-मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरना है। ऐसे में जबकि विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल के खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, उसका काम और भी चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।

दोनों टीमों के प्रदर्शन में काफी अंतर है जहां न्यूजीलैंड की टीम अपने सभी छह ग्रुप मैच जीतकर अंतिम आठ में पहुंची है, वहीं वेस्टइंडीज ने तीन जीत और इतनी ही हार के साथ ग्रुप बी की चौथे पायदान की टीम के रूप में नॉकआउट दौर में प्रवेश किया है।
विज्ञापन


इस अहम मैच में वेस्टइंडीज को गेल की बहुत जरूरत है। कप्तान जैसन होल्डर कह भी चुके हैं कि गेल के बारे में कोई भी निर्णय मैच की सुबह ही लिया जाएगा। पीठ के दर्द से जूझ रहे गेल ने शुक्रवार को दर्द निवारक इंजेक्शन लेने के बाद कुछ अभ्यास भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के पास खोने को बहुत कुछ नहीं है लेकिन न्यूजीलैंड पर सह-मेजबान होने के नाते दबाव भी है। टीम को कप्तान ब्रेंडन मैककुलम से वैसे ही शुरुआत की जरूरत होगी जैसी वह इस विश्व कप के अपने पिछले मैचों में दिलाते रहे हैं।

अपनी धरती में मैच से न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

preview: newzeland vs west indies, world cup 2015

कल होने वाले मैच में विंडीज के मुकाबले न्यूजीलैंड का पलड़ा वेस्टइंडीज से भारी लग रहा है। न्यूजीलैंड के धुंरधंर बल्लेबाज और कप्तान ब्रैंडन मैक्युम शानदार फॉर्म में चल रहे है।

मैच शुरू होने से पहले किंवी कप्तान मैक्युलम ने कहा, "हम वैसे ही आक्रामक क्रिकेट खेलेंगे जैसी अब तक खेलते आए हैं। हालांकि यह सफलता की गारंटी नहीं है लेकिन इससे हमें जीत का श्रेष्ठ मौका मिलेगा।"

वहीं, विंडीज टीम की शान क्रिस गेल ही विंडीज की नैय्या पार लगा सकते है। टीम के कप्तान जैसन होल्डर ने कहा, "गेल के आंकड़े अपने आप बोलते हैं। वह विश्व क्रिकेट के खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हैं पर ऐसा भी नहीं है कि हम उनके बगैर जीत नहीं सकते।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed