फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: India vs west indies, first test

कोहली-कुंबले 'जुगलबंदी' की पहली परीक्षा आज, तैयार है टीम इंडिया

Thu, 21 Jul 2016 07:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 07:44 AM IST
विज्ञापन
Preview: India vs west indies, first test
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया जब बृहस्पतिवार को 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी तो उसका लक्ष्य शुरुआती मैच में जीत के साथ सीरीज आगाज करने पर होगा। साथ ही विराट कोहली की युवा टीम पर इस बात की निगाह रहेगी कि यह टीम कैरेबियाई धरती पर सीरीज जीतने की हैट्रिक लगा पाती है या नहीं।

विज्ञापन


भारत ने वेस्टइंडीज के पिछले दोनों दौरों (2006 और 2011) पर जीत हासिल की थी हालांकि दोनों ही मौकों पर जीत का अंतर 1-0 था। इस बार टीम की कमान कोहली के हाथों में है और मुख्य कोच अनिल कुंबले पहली बार नए अवतार में दिखेंगे। ऐसे में दोनों की जोड़ी चाहेगी कि उन दोनों की जुगलबंदी सफलता के नए मुकाम छुए और जीत के अंतर को बढ़ाए।
विज्ञापन


कोहली की कप्तानी में भारत को भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर पहली टेस्ट सीरीज जीतने की आस है। दिसंबर 2014 में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद कोहली टेस्ट टीम के कप्तान बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही साल 2016 में भारत अपना पहला टेस्ट मैच जुलाई में खेलने जा रहा है तो उसका लक्ष्य इस पहले मैच में जीत पर रहेगी।

2016 में 3 आईसीसी खिताब जीतने वाली WI टीम टेस्ट में है 'खराब'

Preview: India vs west indies, first test

अगर मेजबान टीम की बात की जाए तो वेस्टइंडीज की टीम ने सीमित ओवरों के खेल में इस साल अब तक बेहद शानदार खेल दिखाया है। इस साल वेस्टइंडीज के खाते में 3 आईसीसी (अंडर-19 वर्ल्ड कप, महिला टी-20 वर्ल्ड कप और पुरुषों की टी-20 वर्ल्ड कप) खिताब आ चुके हैं।

लेकिन इसके उलट क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप टेस्ट में इस कैरेबियाई टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और वह अगस्त 2012 से कोई भी सीरीज नहीं जीत सकी है। इस दौरान इस टीम को अपने घर और बाहर हर ओर हार ही मिली।

फटाफट क्रिकेट के वर्ल्ड चैंपियंस पर इस बार खासा दबाव होगा कि वह टीम इंडिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में दमदार खेल दिखाए। भारत की तरह वेस्टइंडीज में भी कई नए चेहरे हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि टीम में शामिल 4 तेज गेंदबाजों ने मिलकर टेस्ट में 31 टेस्ट मैचों से 40.39 की औसत से 56 विकेट झटके हैं। इसमें एक भी गेंदबाज ने किसी एक पारी में 5 विकेट नहीं झटके हैं।

सीरीज से तुरंत पहले विंडीज टीम को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि उसके अनुभवी तेज गेंदबाज जिरोम टेलर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। जबकि केमार रोच को टीम में रखा नहीं गया है। टेस्ट में गेंदबाज ही जीत का रास्ता खोलते हैं।

सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत चाहिए होगी टीम इंडिया को

Preview: India vs west indies, first test
टीम इंडिया

भारत के लिए विदेशी धरती पर जीत का रिकॉर्ड भले ही बहुत अच्छा न रहा हो, लेकिन इस बार उनके सामने एक कमजोर चुनौती है। बावजूद इसके भारत पर न सिर्फ जीत हासिल करने का दबाव होगा बल्कि उस पर रैंकिंग बचाने के लिए बड़े अंतर से जीत की दरकार भी रहेगी।

शीर्ष पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया और दूसरे नंबर पर काबिज टीम इंडिया को टेस्ट रैंकिंग में अपने स्थान पर कायम रहने के लिए विदेशी धरती पर सीरीज में जीत हासिल करनी ही होगी। ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका और भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलनी है।

भारत को 21 जुलाई से एंटीगा में पहला मैच खेलना है जबकि ऑस्ट्रेलिया की श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 26 जुलाई से पल्लिकल में होगी। टीम इंडिया आठवें स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज से 44 अंक आगे है जबकि ऑस्ट्रेलिया सातवें स्थान पर मौजूद श्रीलंका से 33 अंक की बढ़त बनाए हुए हैं।

यदि भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज नहीं जीत पाते हैं तो उनके अंकों में गिरावट आएगी। भारत को अपने 112 अंक पर कायम रहने के लिए वेस्टइंडीज को कम से कम 3-0 से हराना होगा। यदि भारतीय टीम 3-1 से जीती या 2-0 से भी जीती तो भी उसके अंक 110 हो जाएंगे। दूसरी ओर, यदि वेस्टइंडीज 3-1 से 2-0 से जीतने में सफल रही तो भारतीय टीम 98 अंक पर फिसल सकती है।

सीरीज से पहले रिचर्ड्स से की कोहली ने मुलाकात

Preview: India vs west indies, first test

टेस्ट सीरीज से एक दिन पहले भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स से मुलाकात की। और उन्होंने माना कि उनसे मिलकर वह काफी खुश हैं। कोहली ने रिचर्ड्स से मिली सलाह को अनमोल करार दिया।

भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। रिचर्ड्स ने भारतीय टीम के होटल में आकर मेहमान टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed