फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: India vs UAE, ASIA CUP

अब टीम इंडिया पर होगी ओमान का रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती

Thu, 03 Mar 2016 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Mar 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
Preview: India vs UAE, ASIA CUP

एशिया कप टी-20 में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद शानदार रही और पहले 3 मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 6 मार्च को खिताबी जंग में उतरने से पहले टीम इंडिया को अपना अंतिम लीग मैच खेलना बाकी है।

विज्ञापन


भारत टूर्नामेंट में अपना अंतिम मैच बृहस्पतिवार को शाम 7 बजे से जब खेलने उतरेगा तो उसके सामने होगी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीम। टीम इंडिया ने जहां अपने खेले तीनों मैच जीते हैं तो यूएई को अपने तीनों मैच मे हार का मुंह देखना पड़ा है। इस तरह से देखा जाए तो यह मैच महज औपचारिक है क्योंकि भारत पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है तो यूएई पहले ही बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन


हालांकि यूएई ने क्वालीफाइंग राउंड में लाजवाब खेल दिखाते हुए सभी तीनों मैच जीते थे। मुख्य चरण में भी इस कम अनुभवी टीम ने बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान को अपनी गेंदबाजी से खूब परेशान तो किया ही है। अब जब टी-20 में दुनिया की शीर्ष टीम भारत क्रिकेट के इस 'मेमने' के सामने उतरेगी तो उसका लक्ष्य क्वालीफाइंग राउंड में ओमान टीम के बनाए एक रिकॉर्ड के तोड़ने पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सकता है कि कप्तान धोनी इस मैच में कुछ बड़े बदलाव भी करें क्योंकि वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए यही एक आसान मैच बचा है जिसमें वह प्रयोग कर सकते हैं।

ओमान से पहले UAE का भी रिकॉर्ड तोड़ना चाहेगी धोनी की सेना

Preview: India vs UAE, ASIA CUP

एशिया कप में मुकाबले लो स्कोरिंग रहे हैं खासकर मुख्य चरण के। मुख्य चरण के पहले मैच में भारत ने मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में 166 रन बनाए जो इसके बाद खेले गए सभी 7 मैचों में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इसके अलावा कोई भी टीम 150 का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकी है।

हालांकि क्वालीफाइंग चरण में कुछ टीमों ने जमकर रन बनाए थे। इस चरण के 6 मैचों में 8 बार टीमों ने 150 से ज्यादा का स्कोर किया। अफगानिस्तान भले ही मुख्य चरण में नहीं पहुंच सकी लेकिन तीनों ही मैचों में उसने 160 से ज्यादा का स्कोर किया था। वैसे इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर करने का रिकॉर्ड ओमान जैसी कम चर्चित टीम के नाम है जिन्होंने दूसरे ही मैच में हॉंगकॉंग के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे। और यही स्कोर अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है जिसके तोड़ने का लक्ष्य टीम इंडिया के सामने होगा।

ओमान के 180 रन के बाद यूएई ने पहले ही मैच में 176 रनों का स्कोर खड़ा किया था जो दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। धोनी अपनी टीम में कुछ प्रयोगों के साथ इस मैच में रिकॉर्ड को तोड़ने की जुगत कर सकते हैं।

अगर उन्हें पहले बल्लेबाजी मिलती है तो रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली और युवराज सिंह जैसे धाकड़ बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में महारत रखते हैं। वहीं गेंदबाजी में सभी भारतीय गेंदबाज शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed