फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: India vs Australia, 3rd ODI, melbourne

मेलबर्न में जीत के साथ-साथ सीरीज बचाने का होगा दबाव

Sat, 16 Jan 2016 05:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 16 Jan 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
Preview: India vs Australia, 3rd ODI, melbourne

पहली बार टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेल रही है और 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती 2 मैच में 300 से ज्यादा का स्कोर करने के बाद भी उसे हार मिली। अब सीरीज में अपनी चुनौती बनाए रखने के लिए धोनी की अगुवाई वाली टीम को तीसरे मैच में जीत हासिल करनी ही होगी।

विज्ञापन


सीरीज का तीसरा मैच रविवार को मेलबर्न में भारतीय समयानुसार सुबह 8:50 से खेला जाएगा। सीरीज में भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजों ने अब तक बेहद शानदार खेल दिखाया है और कंगारू गेंदबाजों की क्लास लेते हुए बड़े स्कोर खड़े किए। लेकिन गेंदबाज दोनों मैच को मिलाकर अभी तक 10 विकेट भी नहीं झटक सके हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, भारत 300 से ज्यादा का लक्ष्य देने के बाद लगातार 2 मैचों में हार का मुंह देखने वाली वनडे की तीसरी टीम है। इससे पहले वेस्टइंडीज को भारत के ही हाथों ऐसी हार देखनी पड़ी थी। अब तक सीरीज में जिस तरह की पिच देखने को मिल रही है उससे लगता है कि मेलबर्न में भी सपाट पिच हो सकती है। भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए खासी मशक्कत करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान धोनी पर दबाव बढ़ा, धवन के खराब फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

Preview: India vs Australia, 3rd ODI, melbourne

अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज को छोड़ दें तो वनडे में भारतीय टीम ने बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज गंवाई हैं। धोनी की कप्तानी में लगातार तीसरी सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है।

कप्तान धोनी के लिए भी मुश्किलें बढ़ी हैं, खुद उनकी बल्लेबाजी फॉर्म गायब है। बेहतरीन फिनिशर कहे जाने वाले धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट अब उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। धोनी को कप्तान के रूप में अपनी साख को फिर स्थापित करने की जरूरत आ गई है।

वहीं वर्ल्ड कप के दौरान बेहतरीन फॉर्म दिखाने वाले बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन खराब फॉर्म में चल रहे हैं। धवन ने पिछले 13 मैचों में एक शतक नहीं जड़ा है। उन्होंने अपना पिछला शतक विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में लगाया था।

पिछले 13 मैचों में आठ उपमहाद्वीप में खेले गए हैं जिसमें उनकी औसत 29.07 की है और स्ट्राइक रेट 79.91 की है जो एक ओपनर के लिहाज से अच्छी तो नहीं कही जा सकती।

पुरानी टीम के साथ मेलबर्न वनडे में उतर सकती है टीम इंडिया

Preview: India vs Australia, 3rd ODI, melbourne

मेजबान ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में नवंबर, 2014 में आखिरी बार हार मिली थी। वे अपने घर में लगातार 16 मैचों में अजेय रहे हैं और वनडे में सबसे लंबे समय तक अपने घर में अजेय रहने के रिकॉर्ड से सिर्फ एक मैच दूर हैं और कंगारू मेलबर्न में इस इंतजार को खत्म करना चाहेंगे।

मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में लगातार 16 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है ऐसे में टीम इंडिया को मेलबर्न में कंगारुओं को रोकने में खासी मशक्कत करनी होगी। लगातार 2 मैच हारकर सीरीज में पिछड़ने वाली टीम इंडिया को वापसी के लिए गेंदबाजों के भरोसे होना होगा जो अब तक सीरीज में फेल रहे हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि इस निर्णायक मैच में धोनी अपने पुराने आक्रमण के साथ उतरते हैं या किसी नए गेंदबाज पर भरोसा जताते हैं।

हालांकि धोनी ने अगले मैच में ऑलराउंडर रिषि धवन को लेने की बात नकार चुके हैं साथ ही वह अपने 2 स्पिनर्स के साथ फिरकी आक्रमण में भी कोई फेरबदल नहीं करना चाहते हैं। ओपनर शिखर धवन को एक मौका और भी मिल सकता है। ऐसे में उम्मीद यही है कि अगले मैच में भी पुरानी टीम उतरे। धोनी अगर बदलाव करते भी हैं तो वह तेज गेंदबाज उमेश यादव के रूप में होगा और उनकी जगह कप्तान के पसंदीदा गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed